
महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका

गरियाबंद
फिंगेश्वर :– प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत , जिला अध्यक्ष अंजू नायक के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष पदमा यदु के नेतृत्व में आज नगर के शिवाजी चौक में महिला मोर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारियो की उपस्थित में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन किया गया।आक्रोशित महिला मोर्चा के सदस्यों व पदाधिकारियो ने देश के सवैधानिक पद पर मनोनीत महामहिम राष्ट्रपति श्री मति द्रौपदी मुर्मू के संबंध में गलत बयान दिया है।
जिसमे उन्होंने देश के राष्ट्रपति को देश की पत्नी कहकर संबोधित किया जिसके विरोध में उग्र होकर महिला मोर्चा ने उनका पुतला दहन किया। इस संदर्भ में पदमा यदु ने कहा के जब कांग्रेस का सांसद महामहिम राष्ट्रपति के संबंध में ऐसी टिप्पणी कर सकते है तो देश की आम महिलाओं का क्या सम्मान करेंगे ऐसा नेताओ को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए इस संदर्भ में संतोषी श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रपति का अपमान पूरी महिलाओं का अपमान है इस आयोजन में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि संतोषी श्रीवास्तव ,जिला मंत्री मंजू हरित,उपाध्यक्ष अनिता शर्मा किरणें सोनी ,अशोक साहू ,मनीष हरित, वैभव सोनी , रूखमणी बघेल लक्ष्मी श्रीवास्तव , केजा निसाद सहित भरी मात्रा में महिलाएं उपस्थित रहे।
समा