कार्यकर्ताओं की मेहनत पार्टी जीत ,,,दिलीप लहरिया
कांग्रेस विकास बात करता है, भाजपा नाम बदलने में माहिर,,,, राजेंद्र धीवर

सीपत,,,,,सीपत ब्लॉक में कार्यकर्त्ता सम्मान सम्मेलन मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया l इस दौरान कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री,पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी व मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोलाराम साहू की उपस्थिति में ग्राम खाड़ा स्थित रेस्ट हाऊस में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मान सम्मेलन पहुंचे थे l
जिसमें सीपत क्षेत्र के समस्त कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ जमीनी स्तर के सदस्यों को सम्मानित किया गया l सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि आपकी वजह से मैं दूसरी बार मस्तूरी विधानसभा का नेतृत्व कर रहा इसका असली हकदार आप है l हम सब मिलकर मस्तूरी का विकास करेंगे l भाजपा की प्रदेश सरकार सिर्फ नाम बदलने में माहिर है काम कुछ भी नहीं है l
महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम इनको रास नहीं आ रहा है l इनके कार्यकाल में करोड़ों का धान मुसुआ खाये जा रहा है इतनी भ्रष्टाचार करने में भी बाज नहीं आ रहे है l मैं चाहता हूं कि आपका आशीर्वाद फिर मस्तूरी को मिले और प्रदेश में आपकी कांग्रेस की सरकार बनाए l जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी हक के लिए हम सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ने को तैयार है l
मस्तूरी को जिस तरह आपने अपनी मेहनत दिखाई है उसी को फिर से दोहरानी है l निश्चित ही मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर की मेहनत की नतीजा जो लहरिया जी दोबारा अपनी दमदार जीत दर्ज की l किसानों की धान की खरीदी और उनका वाजिब हक उन्हें मिले इसके लिए हम ब्लॉक से दिल्ली तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे l

विजय केशरवानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को चलाना बहुत कठिन काम है l कभी गुस्सा से कभी प्यार से सबसे काम लेना पढ़ते हैं l और अब सरकार नहीं रहे तब तो और मेहनत का काम हो बढ़ जाती है l छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहा जाता था लेकिन उसके असली हकदार किसान की मेहनत का सही हक देने में भाजपा की सरकार असफल रही है l मनरेगा का नाम बदलकर आखिर भाजपा क्या दिखाना चाहती है l
प्रदेश की जल जंगल जमीन को अदाणी अंबानी को बेचने पर तुले हुए है l जिसे हम होने नहीं देंगे l भाजपा की सरकार ने गरीबी नहीं गरीबों को हटाने का काम किया है l सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने कार्यकर्ताओं की सम्मान सम्मेलन में कहा कि आप है तो हम है l आपकी सुख दुख में हमेशा साथ खड़ा रहूंगा l आज आपकी उपस्थिति यह बता रही है हमने आपकी दर्द को जाना है पहचाना है l आप सम्मान के असली हीरो है मस्तूरी विधानसभा के कांग्रेस की आप नींव है l
इस अवसर पर दुबे सिंह कश्यप, प्रमोद जायसवाल,देव सिंह पोर्ते, राजकुमार अंचल, बूटन पाटनवार,दुष्यंत यादव,रामेश्वर साहू,वृंदा सूर्यवंशी,सुनील पटेल कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस, देवेंद्र कृष्णन, प्रीतेश पनोरे,एनल धृतलहरे, विक्रम प्रताप, देवीप्रसाद कुर्रे कामता प्रसाद केवट,दिलीप
माननेवार,घनश्याम नेताम, राजू सूर्यवंशी शहनवाज,बजरंग धनुहार, अरविंद लहरिया,विश्राम सिंह मेरावी, ताना राव जी बाकरे, विजय नामदेव,अहमद मोमिन,वीरेंद्र लैहर्षण,रामसनेही कमल, मेघनाथ खांडेकर,रतन दास महंत,बलिराम पटेल,भोज यादव,धनिदास महंत, प्रमोद कुर्रे,अर्जुन साहू विनोद सिंह कीर्तन सिंह मेरावी,लखन टंडन,हेमंत जायसवाल, रिंकू जायसवाल,
बुधवार सिंह गंधर्व,जानू टंडन, उमेश कश्यप सहित मंडल ,बूथ,एनएसयूआई,युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,सेवा दल सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे l
*सोठी मंडल से इन्होंने थामा कांग्रेस का दामन*
*सोठी के पूर्व सरपंच सहित लगभग 50 से भी ज्यादा लोगों ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था जाहिर करते हुए l मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर के नेतृत्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी की उपस्थिति में कांग्रेस प्रवेश किया l विधायक लहरिया उन्हें माला और कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका सम्मान किया l
दामोदर मैत्री, रविशंकर शर्मा रानू श्रीवास,राम कश्यप, भागीरथी जायसवाल, राजेन्द्र पटेल, नीरज ठाकुर, भूषण पटेल,अजय प्रजापति, अजय यादव, सोनू यादव, रामचरण उइके, कृष्णकुमार आर्मो, तीजाऊ राम, रथराम, रामेश्वर, जेठूराम, सहसराम मेरावी, गंभीर सिंह, आकाश धीवर, विजय कोराम, द्रौपति पटेल, रूखमणी बाई, राजकुमारी, कुंजमती, देवकुमारी गौरीबाई, जानकी बाई, खिखबाई,इतवारा बाई,ललिता बाई ,उर्मिला, लक्ष्मीन, उर्मिला श्रीवास आदि शामिल है l*









