
बलौदाबाजार-: जिला पुलिस द्वारा आयोजित किया गया पूर्व में विभिन्न अपराधों में संलिप्त किशोरों के पुनर्वास के लिए* आपरेशन परिवर्तन कार्यक्रम का आयोजन ।
ऑपरेशन परिवर्तन कार्यक्रम के तहत, विधि से संघर्षरत बालकों के परामर्श एवं पुनर्वास हेतु विशेष पहल !
गलत कार्यो से दूर रहकर, कार्य व्यवहार में सुधार लाए एवं अपने परिजनों के सांथ एक नई शुरूआत करें साथ ही, ऑपरेशन परिवर्तन का मुख्य उद्देश्य किशोरों की अपराध में संलिप्तता को रोकना, उनके पुनर्वास एवं सामाजिक पुनर्स्थापना के लिए कार्य करना होगा ।
आज 20 Feb 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता जी के कुशल निर्देशन में पुलिस कम्युनिटी हॉल बलौदाबाजार में पूर्व में विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहे किशोरों/विधि से संघर्षरत बालको के लिए *ऑपरेशन परिवर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के किशोरों को पुनः अपराध में नहीं लौटने के लिए प्रेरित किया गया तथा पुनर्वास के लिए कौशल विकास हेतु प्रोत्साहित किया गया।
*ऑपरेशन परिवर्तन का मुख्य उद्देश्य किशोरों की अपराध में संलिप्तता को रोकना, दंडात्मक एवं पुनर्वास दोनों दृष्टिकोण को अपनाना, जोखिम ग्रस्त बच्चों की शीघ्र पहचान कर उन्हें समय पर हस्तक्षेप एवं परामर्श देना। सांथ ही पुनर्वास एवं सामाजिक पुनर्स्थापना कर विभागों के मध्य समन्वय को सुदृढ करना है।*
आपरेशन परिवर्तन” कार्यक्रम में किशोरों के पुनर्वास, उनकी सोच में सकारात्मक बदलाव और उन्हें मुख्यधारा में वापस लौटने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में हेमसागर सिदार *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा द्वारा* कहा गया कि कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्धेश्य विधि से संघर्षरत बालको एवं किशोरों की सोच में सकारात्मक बदलाव और उन्हें मुख्य धारा में वापस लाने के लिए एक सुधारात्मक पहल है, जिसमें शिक्षा, कौशल विकास, संस्कार और स्वास्थ्य पर केंद्रित है। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट (स्वास्थ्य) मोनिंदर घृतलहरे द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किशोरों के सांथ विभिन्न एक्टिविटी के माध्यम से उन्हें समाज की मुख्य धारा में लौटने, पढ़ाई में ध्यान देने, गृह कार्यों में अपने परिजनों का भरपूर साथ देने, नशा से सदा दूर रहने आदि हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर *अपूर्वा क्षत्रिय एसडीओपी बलौदाबाजार द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि अच्छे कार्यो को सीखे, गलत कार्यो से दूर रहे, अपने कार्य व्यवहार में सुधार लाए और अपराध, गलत संगत आदि से बाहर निकलकर एक नई शुरूआत करें। उनके द्वारा उपस्थित किशोरों को सकारात्मक बदलाव के लिए योग, ध्यान और इस काउंसलिंग सत्र का भरपूर उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित* किया गया।
जिला कल्याण काउंसलर ने कहा कि आपने जो किया उसे यहां भुले और बाहर निकलने पर नए सकारात्मक विचार के साथ आगे बढ़े। गलत कार्यो से दूरी बनाते हुए आप स्वयं समाज में लोगों, युवा पीढ़ी को गलत कार्यो व अपराध से दूरी बनाने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि युवा पीढ़ी गलत कार्यो में न फंसे। निराशा को दूर कर एक नई शुरूआत को अवसर देने यह एक व्यापक सुधारात्मक प्रयास है जिसका लाभ उठाने हेतु सभी को प्रेरित किया गया।
इस दौरान “ऑपरेशन परिवर्तन” कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश दास,
किशोर न्याय बोर्ड से परिवीक्षा अधिकारी सुश्री मेघा शर्मा,काउंसलर टुकेश्वर जगत,
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट (स्वास्थ्य विभाग) मोनिंदर घृतलहरे,समाज कल्याण विभाग से हम होंगे कामयाब के जिला काउंसलर श्री डेविड एवं 43 की संख्या में विधि से संघर्षरत बालक एवं उनके परिजन उपस्थित थे। सांथ ही जिले के सभी थाना/चौकी के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।








