सेलर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पाण्डेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीपत :— ग्राम सेलर में कश्यप परिवार के द्वारा 22 जनवरी से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा के मुख्य यजमान श्रीमती अनूपा सिंह , सूरजभान शांडिल्य है। कथा का वाचन सरवानी के कथावाचक पं. राजकुमार शास्त्री के मुखारवृन्द से किया जा रहा है। कथा श्रवण करने प्रतिदिन हजारों लोग पहुंच रहे है। शनिवार को प्रह्लाद चरित्र व कृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई। भक्त प्रहलाद के चरित्र की कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को अपने जीवन में गुरु दीक्षा अवश्य लेना चाहिए। क्योंकि गुरु के बिना भगवान नही मिल पाता है। सनातन संस्कृति को बचाने सत्संग जरूरी है । उन्होंने कहा कि भगवान बावन अवतार में राजा बलि ने भगवान बावन को तीन पग भूमि दान किया था।

जिसमें दो पग पूरी ब्रह्मांड नाप ली गई एवं तीसरे पग के लिए राजा बलि ने अपना शीश झुका कर भगवान के आगे झुक गया। जहां बावन प्रसन्न होकर राजा बलि को सतलोक का राजा बनाया गया था एवं द्वारपाल के रूप में श्री हरि सदैव पहरा देने का वचन दिया। वहीं उन्होंने कहा कि सत्संग मनुष्यों की बुद्धि व उसकी अज्ञानता को दूर करती है। वाणी में सत्य का प्रसार करती है। मान-सम्मान में वृद्धि करती है। पाप को दूर करती है। पं. शास्त्री ने व्याख्यान करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का केंद्र है आनंद। आनंद की तल्लीनता में पाप का स्पर्श भी नहीं हो पाता। भागवत कथा एक ऐसा अमृत है कि इसका जितना भी पान किया जाए मन तृप्त नहीं होता है। श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।

उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में शनिवार को कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच कूदकर नंदोत्सव मनाया। आयोजन को सफल बनाने में लक्ष्मी प्रसाद दीवान , अन्नूपूर्णा देवी गौतम सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129