मस्तूरी व सीपत को नगर पंचायत बनाने विधायक दिलीप लहरिया ने विधानसभा में उठा सवाल

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पाण्डेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पाण्डेय की रिपोर्ट

मस्तूरी व सीपत को नपं बनाने परीक्षण जारी, प्रस्ताव भी जल्द

 

सीपत ,,,,,मस्तूरी व सीपत को नगर पंचायत बनाने के मामले में विधानसभा में सवाल उठने के बाद जिला प्रशासन ने भी प्रस्ताव को भेजने की तैयारी कर ली है। दो साल पहले दावा आपत्ति की प्रक्रिया पूरी करने के बाद फिलहाल उसका परीक्षण किया जा रहा है। मस्तूरी व सीपत को नगर पंचायत बनाए जाने के संबंध में सवाल मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने लगाया है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मामले में पूछा कि ग्राम पंचायत मस्तूरी व सीपत को नगर पंचायत बनाए जाने नगरीय निकाय विभाग ने क्या कार्रवाई की है। दोनों को नगर पंचायत कब तक बनाया जाएगा। इस सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने जानकारी दी कि मस्तूरी व सीपत को नगर पंचायत बनाने शासन की अधिसूचना के अनुसार 25 सितंबर 2023 का प्रारंभिक प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में कराया गया है। इसी तरह सीपत को नपं बनाने प्रारंभिक प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में 29 सितंबर 2023 को कराया गया। इस मामले में 16 अक्टूबर 2023 तक दावा आपत्ति मंगाई थी। दावा आपत्ति व उनके निराकरण उपरांत कलेक्टर से प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। इस मामले में कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि मस्तूरी व सीपत को नगर पंचायत बनाने प्रस्ताव का परीक्षण जारी है। शासन को जल्द प्रस्ताव भेजेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129