
रतनपुर… भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत बिलासपुर ग्रामीण के भाजपा मंडल रतनपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मां महामाया धर्मशाला भवन रतनपुर में आयोजित किया गया,
जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, विचारधारा और आगामी चुनावी रणनीतियों से अवगत कराना रहा।
इस दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को विस्तार से बताया और कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
“यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति और अधिक समर्पित और जागरूक बनाने का कार्य करता है।
“कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।









