Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 42 नग अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब जप्त की गई है।
मामला थाना तारबाहर का है, जहां अप.क्र. 103/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई। पुलिस को लगातार अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिल रही थी, जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने के लिए थैले में लेकर व्यापार विहार क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने होटल आनंदा इम्पेरियल के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 42 नग देशी प्लेन शराब, प्रत्येक 180 एमएल की बोतल बरामद की गई। पुलिस ने तत्काल शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन यादव उर्फ चांद खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी तारबाहर क्षेत्र के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp