Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेजा कब्जाधारियों से सीपत के श्मशान भी सुरक्षित नहीं,ग्रामीणों में आक्रोश

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

कफ़न दफन की भूमि भी सुरक्षित नहीं, हटाई जाएगी बेजा कब्जाधारी,,, योगेश वंशकार

सीपत,,,,, सीपत में बेजा कब्जाधारियों का बेखौफ आतंक दिन बदिन बढ़ता ही जा रहा है। सड़क किनारे की जमीन हो या दूसरी सरकारी भूमि, हर तरफ कब्जे की होड़ मची हुई है। 13मई को नवाडीह बस्ती के पीछे स्थित सर्व हिंदू समाज के श्मशान घाट की सरकारी भूमि तक नहीं बच पाया है, जहां अवैध कब्जाधारी ने न सिर्फ निर्माण कराया बल्कि कुछ दिन पहले दफनाए गए मृतक की कब्र पर भी जेसीबी चलवा दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।प्राप्त के अनुसार, सीपत ग्राम पंचायत के खसरा नंबर 967 दाह संस्कार के लिए भूमि आरक्षित की गई है, जहां कई वर्षों से शव दफनाए जाते रहे हैं।

इसी भूमि से लगे क्षेत्र में बिल्हा विकासखंड के ग्राम रामपुर ढोढ़ी निवासी रामखिलावन पटेल ने करीब 7 वर्ष पूर्व खसरा नंबर 938 रकबा 2.43 हेक्टेयर (60 डिसमिल) एवं खसरा नंबर 867/3 रकबा 15 डिसमिल कुल 75 डिसमिल जमीन खरीदी थी। खरीदी गई भूमि पर उसने पोल्ट्री फार्म और सब्जी बाड़ी तैयार की, लेकिन बाद में श्मशान घाट की सरकारी भूमि पर भी कब्जा कर भव्य दो मंजिला मकान खड़ा कर दिया। और वहां पर लगभग 2 एकड़ से भी ज्यादा सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है।

ग्रामीणों के लगाया आरोप,,

ग्रामीणों का आरोप है कि मकान निर्माण के दौरान कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उसे श्मशान घाट की भूमि खाली करने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। हालात तब और गंभीर हो गए जब कुछ सप्ताह पहले ही दफन किए गए 62 वर्षीय रामकुमार सूर्यवंशी की कब्र को जेसीबी से समतल कर वहां तार फेंसिंग कर कब्जा कर लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह जनपद पंचायत सभापति मनोज खरे, सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार, द्वारिका प्रसाद खरे, लच्छी वर्मा, पोषण सत्यार्थी, दिनेश विजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जनपद पंचायत सभापति मनोज खरे ने कहा कि श्मशान घाट की जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति के पास केवल 60 डिसमिल जमीन है, लेकिन उसने करीब 2एकड़ से भी अधिक भूमि पर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत प्रशासन से कर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी और वहां से बेजा कब्जा हटाई जाए।

*कफ़न दफन की भूमि भी सुरक्षित नहीं, हटाई जाएगी बेजा कब्जाधारी,,, योगेश वंशकार*

सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार ने कहा कि इन दिनों सीपत में बेजा कब्जाधारियों की बाढ़ सी आ गई है। अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सरकारी जमीनों के साथ श्मशान घाट में दफन मुर्दे भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। पंचायत और प्रशासन स्तर पर जल्द कार्रवाई के लिए पहल की जाएगी।

श्मशान की भूमि जल्द खाली कराई जाए, और प्रशासन कड़ी कार्यवाही करें,, द्वारिका खरे

सीपत के ग्रामीण द्वारिका प्रसाद खरे ने आक्रोश जताते हुए कहा कि श्मशान घाट की जमीन को हर हाल में कब्जामुक्त कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो अवैध रूप से बने दो मंजिला मकान को हटाने की भी मांग की जाएगी,

क्योंकि यह गांव की सार्वजनिक भूमि है और यहां किसी को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर कब्जा हटाने, श्मशान घाट को सुरक्षित रखने एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है l

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp