
सीपत,,,,सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक को बहला फुसलाकर बाहर ले जाने के आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l थाना उटी जिला निलगिरीस राज्य तामिलनाडू से शून्य पर एफआईआर की कॉपी, थाना सीपत प्राप्त होने पर आरोपी नरेश कुमार के द्वारा पीडिता को नाबालिक जानते हुए ग्राम दर्राभांठा दुर्गा मंदिर में शादी कर, नाबालिक पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बनाकर अपने साथ उटी ले जाने कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध धारा 5(i), 5J(ii),6 पाक्सो एक्ट, 9 बाल विवाह प्रतिषेध अधि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में नाबालिक पीडिता को आरोपी से बरामद किया गया, प्रकरण के आरोपी नरेश कुमार भारद्वाज के द्वारा, नाबालिक पीडिता को बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 137(2), 64(2)(एम) जोडी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी- नरेश कुमार भारद्वाज पिता द्वारिका प्रसाद भारद्वाज उम्र 23 साल निवासी ग्राम दर्राभाठा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0








