Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर– आज तखतपुर में सर्व हिन्दू समाज की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, नगर पालिका परिषद तखतपुर द्वारा हिन्दू मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत सूखे एवं गीले कचरे के प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

हिन्दू मुक्तिधाम तखतपुर क्षेत्र का सार्वजनिक एवं पवित्र स्थल है, जहाँ समाज के सभी वर्गों के लोग अपने पूर्वजों एवं परिजनों का अंतिम संस्कार विधि-विधान से करते हैं। यह स्थान धार्मिक भावना, शांति और पवित्रता से जुड़ा हुआ है।

समाज ने स्पष्ट किया कि मुक्तिधाम जैसे संवेदनशील स्थल पर 90 डिसमिल भूमि में कचरा डंपिंग/प्रसंस्करण संयंत्र का निर्माण धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। साथ ही इससे दुर्गंध, प्रदूषण और अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को असुविधा होगी।

जनभावना और धार्मिक परंपरा का सम्मान करते हुए, आज प्रस्तावित भूमि पूजन को तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़ जी एवं समस्त पार्षद गणों सभी लोग भूमि पूजन को स्थगित किए

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उक्त स्थल पर कचरा डंपिंग/प्रसंस्करण संयंत्र का कोई निर्माण न हो। इसके स्थान पर हिन्दू समाज की भावना के अनुरूप यहाँ *भव्य पुष्प वाटिका गार्डन* का निर्माण किया जाए और भविष्य में इसी स्थान पर *हिन्दू मुक्तिधाम* का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण किया जाए।

इस अवसर पर तखतपुर विधायक  धर्मजीत सिंह के प्रतिनिधि के रूप में मंडल अध्यक्ष को तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़ को उनके प्रतिनिधि के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थल पर निर्माण रोकने और वैकल्पिक स्थान पर कचरा प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की मांग की गई थी।

सर्व हिन्दू समाज तखतपुर ने बैठक में उपस्थित सभी सनातनी भाइयों का हृदय से आभार व्यक्त किया है और प्रशासन से अपेक्षा की है कि जनभावना को ध्यान में रखते हुए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर उपस्थित रहे हिंदू समाज के आने वाले सभी जातियों के अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर नानू देवांगन रोहन सिंह अनिल सिंह विवेक पांडे मुन्ना साहू बंसी पांडे अनुरुद द्विवेदी दिनेश पांडे रवि मानिकपुरी नैनलाल साहू श्यामू जायसवाल कोमल सिंह ठाकुर संजू मक्कड़ दिनेश पांडे केशव शर्मा गुरजीत खुराना काशी अग्रवाल राकेश मिश्रा मानिकपुरी मनी सिंह गोविंद सिंह अजय देवगन कैलाश देवांगन अंकित अग्रवाल प्रमोद ठाकुर सुनील जांगड़े प्रधान देवांगन सुमित सचदेव जयपाल मानिकपुरी जितेंद्र दुबे शैलेंद्र निर्मलकर सुरेंद्र यादव रजनीश जयसवाल जितेंद्र ठाकुर रोशन सिंह केसर सिंह बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे

<span style=तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित">
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ
आज फोकस में

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ

कबाड़ कारोबारियों से मेलजोल पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने दो जवानों पर की कार्रवाई
आज फोकस में

कबाड़ कारोबारियों से मेलजोल पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने दो जवानों पर की कार्रवाई

खम्हरिया सड़क हादसे में घायल शंभूराम सिंगरौल का निधन, गांव में शोक की लहर
आज फोकस में

खम्हरिया सड़क हादसे में घायल शंभूराम सिंगरौल का निधन, गांव में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! 46 डिग्री तापमान से इंसान ही नहीं, बेजुबान भी बेहाल… पाली में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! 46 डिग्री तापमान से इंसान ही नहीं, बेजुबान भी बेहाल… पाली में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp