आदिवासियों की आजीविका सुधार एवं आय में वृद्धि हेतु सुगंधित धान की उत्पादन तकनीक व संस्करण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 

पत्थलगांव से सुरेश साहू की रिपोर्ट

 

कृषि विज्ञान केंद्र डूमर बहार जशपुर के सेमिनार कक्ष में आज जनजातीय उप योजना (EP &HS) के तहत नवोनमेशी कृषि सम्बद्ध उद्यमों के माध्यम से आदिवासियों की आजीविका सुधार एवं आय में वृद्धि हेतु सुगंधित धान की उत्पादन तकनीक व संस्करण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यालय प्रमुख द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। तत्पश्चात कृषि प्रसंस्करण एवं खाद्य अभियांत्रिकी वैज्ञानिक इंजीनियर अनीता लकड़ा के द्वारा उपस्थित महिला कृषको को बताया गया कि विभिन्न सुगंधित धान का उत्पादन करने साथ ही प्रसंस्करण कर धान को बाजार में बेचने से जायदा लाभ लेने हेतु भी प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मौसम वैज्ञानिक शिव कुमार भूआर्य द्वारा आगामी खरीफ फसल लगाने हेतु अपने खेतो को जुताई एवं साफ सफाई करने हेतु विस्तार पूर्वक बताया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले भर से आय 31 महिला किसान, NRLM कमलेश श्रीवास एवं कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारी लेपा राम, मनोज नारंगे सहित अन्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129