एक लाख से अधिक कीमत का गांजा परिवहन करते हुये बलेनो कार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार


तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्र. 200/24 धारा 20 (बी)नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध
आरोपियों के कब्जे से 10 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 100000 (एक लाख) रूपये, एक नग बलेनो कार कीमती 500000/ (05 लाख) रूपये किया जप्त
पुलिस अधीक्षक मुंगेली, भोजराम पटेल (IPS) के द्वारा जिला मुंगेली में अवैध रूप से गांजा तस्करी व नशा का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देशन दिया गया मुखबीर* से *सूचना मिली कि रायपुर जिले के आरंग निवासी तुषार देवांगन अपने साथी नेहरू साहू, देवेन्द्र पटेल के साथ मारूति बलेनो कार क्रमांक CG 04 NQ 1457 मे अधिक मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सरगांव पथरिया जरहागांव होते हुये लोरमी तरफ परिवहन करते आ रहे है,
सूचना तस्दीक पर थाना जरहागांव स्टाफ *सायबर स्टाफ एवं गवाहों के रवाना होकर ग्राम खम्हरिया धान खरीदी केन्द्र के पास नाकेबंदी लगाया गया रात करीबन 10.00 बजे सामने से आ रही बलेनो कार को रोककर तलाशी लिया गया, तलाशी के दौरान आरोपीगण*
1 तुषार देवांगन पिता रेखराज देवांगन उम्र 24 वर्ष साकिन आरंग थाना आरंग जिला रायपुर
*2. नेहरू साहू पिता सुथुराम साहू उम्र 35 वर्ष*
*3. देवेन्द्र पटेल पिता समारू राम पटेल दोनो साकिनान सारागांव थाना खरोरा जिला रायपुर छ.ग. के संयुक्त कब्जें से 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 10 किलोग्राम कीमती 01 लाख रूपये व 02 नग मोबाईल कीमती 30 हजार एवं परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार क्र. CG 04 NQ 1457 मिला जिसे जप्त कर आरोपीगण तुषार देवांगन, नेहरू साहू एवं देवेन्द्र पटेल का कृत्य अपराधू धारा 20 (बी) एन.डी.पी. एस. एक्ट का पाये जाने पर गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।