अनिल कौशिक के नेतृत्व में वृहद कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर में विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

 

तखतपुर:—जिस तरह भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था और उनकी कर्मभूमि द्वारिका में रही। उसी तरह मेरा जन्म भले ही भिलाई में हुआ पर मेरी कर्मभूमि अब बिलासपुर ही रहेगी और अब मेरा जीना मरना पूरा बिलासपुर के लिए है बिलासपुर के लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए है। मैं अब कभी विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा हमेशा हमेशा के लिए बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए रहूंगा। तखतपुर क्षेत्र में भले ही चार महीना पहले भाजपा ने छल और धोखे से कांग्रेस को यहां से पराजित कर दिया है पर आप सभी के सहयोग और साथ के साथ हम लोग तखतपुर क्षेत्र में इतना अच्छा काम करेंगे की लोग 4 महीने पहले की गलती को नहीं दोहराएंगे। उक्त बातें लोकसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने तखतपुर विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान व्यक्त किया।
तखतपुर में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह के संयोजकत्व में आयोजित रहा। जहां तखतपुर आगमन पर कांग्रेस के युवा नेता अनिल कौशिक के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने मोढ़े मार्ग से आतिशी स्वागत कर बाइक रैली के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक उन्हें लेकर आए। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लेकर कांग्रेस जनों में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी व्यक्तिगत तौर पर उन्हें माला पहनकर उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि देवेंद्र यादव के अंदर हम छत्तीसगढ़ का लालू यादव शरद यादव ढूंढ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में जिस तरह जनता के साथ छल कपट कर भाजपा ने धोखे से जीत दर्ज की है। यहां के लोग अपनी गलती स्वीकार करते हुए आज भी कार्य के लिए हमसे उम्मीद लगाए हुए हैं। डरा धमकाकर लोगों को भाजपा प्रवेश कराया जा रहा है। विधानसभा चुनाव की पुरानी बातों को भूलकर हमें आगे बढ़ाना है और लोकसभा चुनाव में एक जुटता के साथ काम करना है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केसरवानी, जिला पंचायत सभापति जितेंद्र पांडेय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शिव बालक कौशिक, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कौशिक, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष टेकचंद कारड़ा ने अपने जोशीले भाषण के साथ जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शुक्ला एवं आभार प्रदर्शन आशीष सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव प्रदीप ताम्रकार, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मुन्ना श्रीवास, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी देवांगन, पार्षद परमजीत हूरा, विमला जांगड़े, मुकीम अंसारी, मुन्ना श्रीवास, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष अजय देवांगन, अजमत नट्टू जायसी, धर्मेश दुबे, मुकेश तिवारी, अमित भारते, सुनील जांगड़े, संदीप खांडे, राजू साहू, राजू ठाकुर, राजवीर हुरा, सुखदेव कुर्रे, सैकड़ो की संख्या में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129