5 वर्षीय मो. शोएब रजा ने मुकम्मल किया 30 रोजा

 

कोरबा :– माहे रमजान चल रहा है। गर्मी में लोग रोजा रख अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। एक ओर जहां बड़े लोग रोज़ा रख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर 5 वर्षीय बालक ने भी अपने रब की इबादत करते हुए 30 रोज़ा रख कर इबादत का महीना मुकम्मल किया है। कोरबा के दुरपा रोड निवासी मोहम्मद मोइन मेमन के शहजादे 5 वर्षीय मोहम्मद शोएब रजा ने इस साल 30 रोजा पूरा करते हुए इस पाक महीने में अल्लाह की इबादत में जुटा रहा। परिवार में सभी सदस्यों को 5 वक्त का नमाज़ पढ़ते देख मोहम्मद शोएब रजा ने भी अपना 30 रोजा पूरा किया है। परिवार वालों के साथ सुबह तीन बजे से सेहरी के लिए मोहम्मद शोएब रजा रोजाना उठा जाया करता था और घर के सभी के साथ सेहरी कर दिन भर रोजा रहने के बाद शाम में रोजा खोलता था। बढ़ती इस गर्मी में भी अल्लाह के इबादत में मोहम्मद शोएब रजा का चेहरा कभी नहीं मुरझाया।
कल 30 रोजा पूरा होने के बाद आज मोहम्मद शोएब रजा अपने परिवार के साथ ईद मनाने में मशगूल है।
बच्चों द्वारा रोज़ा रखा जाना अपने आप में बड़ी बात है। मुसलमानों के लिए रोज़ा बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस माह में अल्लाह अपने नेक बन्दों के लिए अपनी रहमत के दरवाजे खोल देता है। बच्चे भी अल्लाह को राज़ी करने के लिए रोज़े रख रहे हैं। इबादत कर रहे हैं। यह सब अल्लाह का करम है। सभी उसके शुक्रगुज़ार हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129