बिलासपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में कन्हैया कुमार ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भदौरा के विशाल जनसमूह सम्बोधित किया

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना कहा कि मोदी की भविष्यवाणी सीटो को लेकर महगाई बेरोजगारी पर चुप्पी क्यों:  कन्हैया कुमार

 

सीपत,,,,,,,बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के चुनावी प्रचार में विधनसभा क्षेत्र के मस्तुरी ब्लॉक के भदौरा में जनसमूह को संबोधित करने पहुंचे कन्हैया कुमार ने भाजपा की केंद्र सरकार मोदी पर जमकर निशाना बनाया उन्होंने कहा कि 400 पार मोदी जी का कहना है अब की बार 400 पार मोदी वोट मांग रहे हैं कि भारत की जनता को धमका रहे हैं। क्या मोदी जी तोता है या ज्योतिषी है जो उन्हें पहले से पता है 400 सीट आएगा, इसका फैसला तो वो कैसे कर सकते हैं जब जनता को वोट देना है तो वो कितना सीट आएगा कैसे कह सकते हैं। अगर मोदी आप भविष्य देख सकते हैं तो बता दीजिये पेट्रोल का दाम कितना भविष्य में बढेगा, जब पुलवामा में हमला हुआ तब आप कहाँ थे जब किसान आत्महत्या करता है तो भविष्यवाणी क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि आप बेरोजगारी मंहगाई पर बात क्यों नही करते देश आज बेरोजगारी मंहगाई से लड रही है आज देश में हर दो घंटे में बेरोजगार नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं इस पर आप कब बोलोगे। चौदह लाख करोड़ पीएम के दोस्त
का माफ किया जा सकता है तो किसानों का कर्ज माफ क्यों नही हो सकता, कांग्रेस पार्टी ने किसानों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा। आज इसलिए हम आपके बीच आए है कि बिलासपुर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के देवेंद्र यादव को वोट कर कांग्रेस की सरकार बना सके। इसके लिए हमें लडना होगा हजारों की भीड़ से कन्हैया कुमार के समर्थन में देवेंद्र यादव के जीत के लिए नारे गुंजने लगे। बिलासपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने कहा ए जनसैलाब नहीं जनविश्वास है ए अपनों का असीम प्रेम है जो मुझे रूकने नही देता, थकने नहीं देता ए जन सैलाब जीत का मिसाल है। मंहगाई, बेरोजगारी अन्याय के विरुद्ध एक होकर लड़ाई लड़ेंगे आप सभी जनता के मां बहनों भाइयो के हौसले और समर्थन को मेरा प्रणाम है।
कांग्रेस मस्तुरी विधानसभा विधायक दीलिप लहरिया द्वारा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र के जनता से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव कै वोट करने की अपील किया। आज इस कार्यक्रम में शामिल रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मरतुरी नागेन्द्र राय सहित जिले के वरिष्ठ नेतागण कांग्रेस युवक कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस सेवा दल सेक्टर जोन बूथ के पदाधिकारी मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129