अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वन सरंक्षण पर जन जागरूकता कार्यशाला का अयोजन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पाण्डेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीपत क्षेत्र के वन ग्राम कारीछापर में वन विभाग द्वारा किया गया अयोजन

 

सीपत,,,वन मंडल अधिकारी बिलासपुर शर्मा साहब, उप वन मंडल अधिकारी बिलासपुर अभिनव कुमार से प्राप्त निर्देश एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी बिलासपुर पल्लव नायक के मार्ग निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई 2024 के अवसर पर सीपत परिवृत्त के कारीछापर परिसर क्षेत्र में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंसूर खान (सदस्य -छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड), विशिष्ट अतिथियों में हिमांशु गुप्ता, आशुतोष गुप्ता कासिम अंसारी, ओम गोस्वामी वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मन्नू लाल विश्वकर्मा , रामायण सिंह मरावी, मनीराम यादव, समार सिंह विश्वकर्मा, डोमरा सिंह कोर्चो उपस्थित रहे।*
*उपस्थित अतिथियों/वक्ताओं द्वारा क्षेत्र में मौजूद जैव विविधता पर प्रकाश डाला गया एवं वन्य क्षेत्र के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अपील की गई। अतिथियों द्वारा, विशेष तौर पर वनों की सुरक्षा, संस्कृति,जीवन के कलाशिल्प, संगीत, वस्त्र-भोजन, औषधीय पौधों का महत्व आदि को प्रदर्शित करके जैव विविधता के महत्व एवं उसके ना होने पर होने वाले खतरों के बारे में समस्त नागरिकों को जागरूक किया गया।*
*कार्यक्रम में सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर सीपत अजय बेन, BFO राजा बघेल, BFO सचिन राजपूत, BFO राजकुमार चेलकर, लोरीक राम कुर्रे, रामदयाल खरे एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्य तथा सुरक्षा श्रमिक सम्मिलित रहे।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129