रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर…कोटा के जनप्रिय विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा श्रद्धालुओं के सुलभता एवं सुगमता पूर्वक मां महामाया के दर्शन हेतु निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ कल दिनांक 27 सितम्बर को किया जाएगा। निःशुल्क बस 27, 28 एवं 29 सितंबर तक चलेगी। बस सुबह 9.00 बजे नेहरू चौक से रतनपुर से कोटा से बेलगहना से रतनपुर मार्ग पर चलेगी बेलगहना मार्ग होते हुए रतनपुर पहुंचेगी। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को मां महामाया के दर्शन करने में सुलभता और सुगमता मिलेगी।
विधायक श्रीवास्तव ने कहा कि “मां महामाया समस्त क्षेत्र की आराध्य देवी हैं। नवरात्रि पर्व पर हर श्रद्धालु को दर्शन का अवसर मिल सके, इसी उद्देश्य से निःशुल्क बस सेवा प्रारंभ की जा रही है।”










