
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहुंचेंगे आज तखतपुर विधानसभा के दौरे पर कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

तखतपुर :— भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डा0 रमन सिंह का बिलासपुर लोकसभा प्रवास “कांग्रेस हटाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ’कार्यक्रम के तहत 30 दिसंबर शुक्रवार को तखतपुर विधानसभा के गनियारी मंडल
के ग्राम भकुर्रा नवापारा आगमन मध्याह्न 1:30बजे हो रहा है। जहां विशाल जनसभा को डा0 रमन सिंह संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ गुहा राम अजगल्ले सांसद जांजगीर, विजय शर्मा प्रदेश महामंत्री भाजपा, पूर्व सांसद लखन साहू और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय साथ में रहेंगी। सभा के पश्चात 5बजे सकरी में
जनप्रतिनिधियों और प्रमुख चयनित कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 रमन सिंह मार्गदर्शन देंगे। उकताशय की जानकारी कार्यक्रम प्रभारी और पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक ने दी है।
Live Cricket
Live Share Market