Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया गौपूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

 

रायपुर, :—- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की और गौ माता को खिचड़ी खिलाकर गोसेवा की परंपरा निभाई। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का पावन पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के दौरान मुख्यमंत्री साय ने गौशाला में सेवा कर रहे गौसेवकों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने गौसेवा के लिए उनकी सराहना करते हुए सभी से गौवंश की रक्षा एवं संरक्षण के कार्यों में आगे आने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौसेवकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौशाला में गौवंश की देखरेख की सभी व्यवस्था मौजूद है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारे जीवन में प्रकृति, अन्न और पशुधन के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। गाय भारतीय संस्कृति की आधारशिला है, जो न केवल हमारे ग्रामीण जीवन से जुड़ी है, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था और आस्था दोनों का केंद्र भी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी में गोसेवा और प्रकृति पूजन की भावना गहराई से रची-बसी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय, अन्न और धरती का सम्मान करना उस मातृशक्ति को प्रणाम करना है, जिससे हमारा जीवन जुड़ा है। जब हम इन्हें नमन करते हैं, तब हम अपनी संस्कृति की जड़ों, अपनी आत्मा की गहराइयों और समृद्धि के स्रोतों को स्पर्श करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय गौमाता के रूप में पूजनीय है, और इसी भावना के साथ राज्य सरकार गोसेवा को ग्रामीण विकास की धुरी बनाने के लिए कार्य कर रही है।

“भारतीय सेना की ट्रेनिंग पूरी कर लौटा शुभम, गाँव में हुआ भव्य स्वागत”
आज फोकस में

“भारतीय सेना की ट्रेनिंग पूरी कर लौटा शुभम, गाँव में हुआ भव्य स्वागत”

शिक्षा से ही संस्कार का होता हैं विकास— अग्रवाल
आज फोकस में

शिक्षा से ही संस्कार का होता हैं विकास— अग्रवाल

झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाई उत्पात. सीपत क्षेत्र में दहशत माहौल, फसल को पहुंचाया नुकसा,महिला पर किया हमला बाल बाल बची
आज फोकस में

झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाई उत्पात. सीपत क्षेत्र में दहशत माहौल, फसल को पहुंचाया नुकसा,महिला पर किया हमला बाल बाल बची

ग्राम पंचायत सोनाबाल में लक्ष्मी जगार रखा गया था। कार्यक्रम बड़े धूम धाम से किया गया
आज फोकस में

ग्राम पंचायत सोनाबाल में लक्ष्मी जगार रखा गया था। कार्यक्रम बड़े धूम धाम से किया गया

रतनपुर में फिर उभरेगा रात्रि क्रिकेट का जादू वार्ड स्तरीय RPL क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन:
आज फोकस में

रतनपुर में फिर उभरेगा रात्रि क्रिकेट का जादू वार्ड स्तरीय RPL क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन:

खुटेरी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन की घोषणा पर सरपंच एवं ग्रामवासियो ने विधायक का जताया आभार
आज फोकस में

खुटेरी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन की घोषणा पर सरपंच एवं ग्रामवासियो ने विधायक का जताया आभार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp