रतनपुर नगर पालिका चुनाव में खिला कमल

रतनपुर से अजय गुप्ता की रिपोर्ट

भाजपा प्रत्याशी लवकुश कश्यप ने अपनी ही पार्टी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी कन्हैया यादव को 1112 वोटो से मात देकर नपाध्यक्ष की कुर्सी पर किया कब्जा।

 

प्रभारी वी रामाराव की कुशल रणनीति ने नपा रतनपुर में अध्यक्ष सहित आठ पार्षदों को जिताने में निभाई अहम भूमिका।

 

बागियों ने कांग्रेस की लुटिया डुबोई।

 

पूर्व नपा अध्यक्ष और अध्यक्ष पत्नी को मिली करारी मात।

 

नगर के 15 वार्डों में नोटा को मिले कुल 244 मत।

 

रतनपुर:—- रतनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सहित पंद्रह वार्डों के पार्षद पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना शनिवार 15 फरवरी को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लवकुश कश्यप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1112 मतों के भारी अंतर से पराजित किया उनके निकटतम प्रत्याशी भाजपा के ही बागी एवं निर्दलीय कन्हैया यादव को जहां 3179 मत तथा कांग्रेस के बागी रमेश सूर्या को 2985 मत हासिल हुआ वहीं कांग्रेस प्रत्याशी शीतल जायसवाल को चौथे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। इस बार रतनपुर नगर पालिका परिषद के वार्डों में सबसे रोचक एवं चौंकाने वाला परिणाम वार्ड क्रमांक पांच में देखने को मिला यहां से भाजपा प्रत्याशी निर्वतमान नपा अध्यक्ष घनश्याम रात्रे की पत्नी सविता रात्रे और कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व नपा अध्यक्ष आशा सूर्यवंशी की करारी हार हुई है।

यहां से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज पाटले ने जीत हासिल की है। बता दें कि इस बार नगर पालिका रतनपुर में अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने की वजह से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान पर थे जिसमें दोनों राष्ट्रीय दलों के घोषित प्रत्याशियों के अलावा उनके सक्रिय कार्यकर्ता भी बागी होकर चुनावी समर में ताल ठोंक रहे थे। उधर इस बार मतदाताओं की खामोशी को देखते हुए किसी भी प्रत्याशी की जीत का आंकलन करने में सियासी पंडितों के भी पसीने छूट गए ऐसे में परिणाम आने तक आसानी से यह तय कर पाना बेहद मुश्किल था की जीत आखिर किसकी हो रही है ? जबकि मतदान के 2 दिन पहले तक भाजपा प्रत्याशी लवकुश कश्यप की स्थिति को काफी कमजोर मानकर अधिकांश लोग रमेश सूर्य व कन्हैया यादव के बीच टक्कर की बातें करने लगे थे

इसी बीच बिलासपुर से वी रामा राव को भाजपा ने प्रभारी बनाकर रतनपुर भेजा जिनके समक्ष भाजपा प्रत्याशी लवकुश कश्यप को जिताने की बड़ी जिम्मेदारी होने के साथ साथ कठिन चुनौती भी थी जिसे उन्होंने बड़ी आसानी से अपने कुशल रणनीति एवं नेतृत्व से बड़ी सहजता से हासिल करते हुए जहां भाजपा का कमल खिलाने में कामयाबी हासिल करते अध्यक्ष सहित आठ पार्षदों को जिताने में भी अपना अहम रोल अदा किया वहीं बागियों ने कांग्रेस की फिर से लुटिया डुबो दिया। इस तरह अध्यक्ष के लिए घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार कांग्रेस की पोजिशन चौथी रही। इस तरह नगर पालिका परिषद रतनपुर के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी लवकुश कश्यप निर्वाचित हुए।

परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा प्रत्याशी लवकुश की भव्य विजयी रैली नगर में निकली जो नगर के प्रमुख चौक चौराहों से होकर गुजरी जहाँ पर नगर के नागरिकों ने फूल माला एवं आतिशबाजी कर उनका भब्य स्वागत किया। इस अवसर पर छाया विधायक प्रबल प्रताप सिंह जुदेव चुनाव प्रभारी वी रामा राव डॉ खिलावन साहू मंडल अध्यक्ष तीरिथ राम यादव किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू कश्यप उधम सिंग संधू लब्बा सुरेश सोनी डॉ सुनील जायसवाल मंडल महामंत्री रोहिणी वैशवाडे संतोष तिवारी ललित अग्रवाल प्रशांत यादव राजू शर्मा वासित अली दिनेश प्रभाकर गोलू श्रीवास विजय दीपक शत्रुघ्न सूर्यवंशी शंकर राव संदीप राव बीजू कश्यप मध्यम सिंह एवं नवनिर्वाचित सभी पार्षद गण सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्य कर्ता उपस्थित रहे।

रतनपुर नपा के 15 वार्डों में पार्षदों के घोषित परिणाम।

वार्ड क्रमांक एक से भाजपा प्रत्याशी ममता पाव को 552 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 130 मतों से हराया है। कांग्रेस की इंद्रवती पाव को 434 और नोटा को 18 मत मिले।

वार्ड क्रमांक दो से भाजपा प्रत्याशी इंदु यादव ने 539 मत हासिल किया। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 201 मतों से हराया कांग्रेस की लक्ष्मीन दुबे को 338 निर्दलीय शैल जायसवाल को 34 और नोटा को 18 मत मिले।

वार्ड क्रमांक तीन से कांग्रेस प्रत्याशी शोभा दुबे को 858 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 417 मतों से पराजित किया भाजपा प्रत्याशी राजेश्वरी दुबे को 441 और नोटा को 20 मत मिले।

वार्ड क्रमांक चार से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील संटी अग्रवाल को 537 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 352 मतों से हराया भाजपा की शिवानी सोनी को 185 निर्दलीय नागेंद्र सिंह बैस को 50 और नोटा को 20 मत प्राप्त हुआ।

वार्ड क्रमांक पांच में निर्दलीय प्रत्याशी मनोज पाटले को 505 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 113 मतों से हराया है। निर्दलीय नंद कुमार सूर्यवंशी को 361, भाजपा को 392 कांग्रेस प्रत्याशी आशा सूर्यवंशी 121 और नोटा को 30 मत मिले।

वार्ड क्रमांक छह में कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना संतोष सोनी को 503 मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 134 मतों से हराया भाजपा प्रत्याशी सीमा अनिल यादव को 369 और नोटा को 11 मत मिले।

वार्ड क्रमांक सात में कांग्रेस प्रत्याशी रामफल श्रीवास को 458 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 233 मतों से पराजित किया भाजपा प्रत्याशी रामायण दास वैष्णव को 225 निर्दलीय प्रत्याशी आरती योगेश वैष्णव को 18 और नोटा को 21 मत मिले।

वार्ड क्रमांक आठ में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पकांत गोविंदा कश्यप को 655 मत मिले इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 286 मतों से हराया भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र कश्यप को 369 निर्दलीय प्रदीप शुक्ला को 19 और नोटा को 20 मत मिले।

वार्ड क्रमांक नौ में भाजपा प्रत्याशी कुश कहरा को 649 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 224 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी यासीन अली को 425 और नोटा को 13 मत मिले।

वार्ड क्रमांक दस में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम कमलसेन को 429 मत मिले इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 160 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी राम निहोर कमलसेन को 269 निर्दलीय जमुना माथुर को 258 लोकेश मांडवा को 143 और नोटा को 19 मत मिले।

वार्ड क्रमांक ग्यारह में भाजपा प्रत्याशी बीनू निराला को 415 मत मिले इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 65 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी सरोज कौशिक को 350 और नोटा को 9 मत मिले।

वार्ड क्रमांक बारह में निर्दलीय प्रत्याशी हकीम मोहम्मद ने 622 मत हासिल किया इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 407 मतों के अंतर से हराया कांग्रेस के राजा रावत को 215 भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश कश्यप को 192 एवं निर्दलीय पवन धीवर को 160 और नोटा को 13 मत मिले।

वार्ड क्रमांक तेरह में भाजपा प्रत्याशी सूरज कश्यप को 386 मत मिले इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 23 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को 143 निर्दलीय सनत तंबोली को 363 संजय पटेल को 28 इशाक बेग को 24 और नोटा को 4 मत मिले।

वार्ड क्रमांक चौदह में भाजपा प्रत्याशी हर्ष पटेल को 435 मत मिले इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 154 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी बिसाहू प्रधान को 281 निर्दलीय भान सिंह जगत को 45 एवं राम कुमार मरावी को 25 और नोटा को 9 मत मिले।

वार्ड क्रमांक पंद्रह में भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह मरावी को 659 मत मिले इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 368 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी मिलन सिंह मरावी को 291मत निर्दलीय रमेश मरावी को 143 रघुनाथ सिंह पोर्ते को 80 और नोटा को 19 मत मिले हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129