ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) — थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं शराब निर्माण सामग्री जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस को दिनांक 01 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जलसों निवासी अजय वर्मा उर्फ जनता अपने गांव के बिसाहिन तालाब के पास अधिक मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक थैले में रखी 05 लीटर की 03 बोतलें तथा 20-20 लीटर क्षमता वाले 06 प्लास्टिक डिब्बों में कुल 120 लीटर कच्ची महुआ शराब, इस प्रकार कुल 125 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 25,000 रुपये है। इसके अलावा शराब निर्माण में प्रयुक्त 02 सिल्वर डेंचकी, 01 गैस सिलेंडर एवं चूल्हा, कुल कीमत लगभग 30,000 रुपये, भी जब्त किए गए।
आरोपी शराब रखने एवं निर्माण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया एवं माननीय न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
कोनी पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके






