
बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 6 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है, वहीं 2 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई भी की गई है।
दरअसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के नेतृत्व में थाना तोरवा पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
दिनांक 3 अप्रैल 2026 की शाम थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस की टीम ने क्षेत्र में अड्डेबाजी, नशाखोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए 2 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्यवाही की।
वहीं, न्यायालय से जारी वारंट के तहत फरार चल रहे 6 आरोपियों—चेतन नाग, रोहित ध्रुव, अभिषेक उर्फ कलुवा, अमित बघेल, आलोक टांडी और चंद्रप्रकाश कोल—को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
“अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”
तोरवा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना की है।

तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 फरार वारंटी गिरफ्तार, 2 बदमाशों पर प्रतिबंधक कार्यवाही">








