Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बसिया हरदी ने मारी बाजी

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

जीत में खेल भावना और अनुशासन महत्वपूर्ण,,,, विजय कृष्ण पाण्डेय

फाइनल मैच में हुई इनामों की बारिश

सीपत,,,, सीपत स्टार क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित सीपत के चमेटा भाटा में रात्रि कालीन प्लास्टिक बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बसिया हरदी की टीम ने सीपत भूंजीपारा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया l प्रतियोगिता में फाइनल मैच के मुख्य अतिथि के रूप में एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निर्देशक विजय कृष्ण पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि जीत के लिए खेल भावना और अनुशासन होनी चाहिए l ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलता है और अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करता है l

इस प्रतियोगिता में 115 टीमों ने भाग लिया l जिसमें फाइनल मैच में बसिया हरदी और सीपत भूंजी पारा के बीच हुआ l टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बसिया हरदी की टीम ने निर्धारित 8ओवर में 157की विशाल स्कोर खड़ा किया l बसिया हरदी की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए आकाश यादव 68रन, राहुल यादव 60 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया l 159 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए सीपत भूंजी पारा की टीम ने मात्र 37 रन पर आल आउट हो गई l इस प्रकार बसिया हरदी ने सीपत भूंजीपारा की टीम को 120रनों से हराया l

फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच आकाश यादव रहा l सीपत भूंजी पारा टीम को ओर से प्रेम ने हैट्रिक विकेट लेते हुए अपने टीम के लिए 4 विकेट लिए l प्रतियोगिता में बेस्ट बॉलर राहुल यादव बसिया हरदी, बेस्ट फिल्डर एवं मैन ऑफ द सीरीज मोनू यादव भरवीडीह को मिला l

विजेता टीम को प्रथम इनाम 15001 रुपए एवं ट्रॉफी मनीषा योगेश वंशकार(सरपंच ग्राम पंचायत सीपत ),दूसरा इनाम 10001 रुपए एवं ट्रॉफी डॉ सनत मिश्रा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य),
तीसरा इनाम 7001 रुपए एवं ट्रॉफी तामेश्वर सिंह कौशिक (जिलाध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा),चौथा इनाम 5001 रुपए एवं ट्रॉफी सुरेश गुप्ता ( संचालक शंकर ज्वैलर्स सीपत ) द्वारा
पांचवा इनाम 3001 रुपए एवं ट्रॉफी केजू राम भोई ( जिला सचिव भोई महरा समाज बिलासपुर ) के द्वारा दिया गया l मैंन आफ द सीरीज रेंजर सायंकल शशिकांत साहू एवं नागेश वर्मा के द्वारा दिया गया l

*फाइनल मैच के दौरान इनकी रही उपस्थिति विजय कृष्ण पाण्डेय एनटीपीसी सीपत कार्यकारी निर्देशक, सत्यकाम सर एजीएम एच आर,मनीषा योगेश वंशकार सरपंच सीपत प्रतिनिधि, शैलेश चौहान,रामसनेही विजय,ध्रुवशंकर शुक्ला,संतोष भोई,विनय कश्यप, सुनील भोई,संदीप गुप्ता राजेन्द्र कौशिक सोनू, भोज यादव, विनोद यादव,सुनील सिसोदिया, नीरज गुप्ता, डॉक्टर दिनेश साहू, सहित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन समिति में राहुल भोई, दिनेश विजय,

नीरज भोई, संजू खरे, अनिकेत भोई, आदर्श यादव, बृजेश भोई, आयुष वंशकार, पंकज भोई, संदीप विजय, सूरज भुवनेश्वर, आकाश परिहार, प्रवीण भोई, धनंजय धीवर, जयप्रकाश भोई, निखिल देवांगन, टीनू श्रीवास, रोशन बिंझवार, आशीष यादव, छोटू भोई, जानू गुप्ता, सागर यादव का प्रतियोगिता को सफल बनाने में इनका योगदान सराहनीय रहा l*

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp