Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वपन कुमार मंडल ने एनटीपीसी सीपत में परियोजना प्रमुख का कार्यभार संभाला

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,,एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख रूप में स्वपन कुमार मंडल, मुख्य महाप्रबंधक ने 01 जनवरी 2025 से कार्यभार ग्रहण किया। एनटीपीसी में 34 से अधिक वर्षों के महत्वपूर्ण अनुभव के साथ, मंडल ने विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य करते हुए नेतृत्व, संगठनात्मक दक्षता और उल्लेखनीय उपलब्धियों का परिचय दिया है।

कलकत्ता विश्वविद्यालय से टेलीकम्युनिकेशन एवं रडार में परास्नातक (एम. टेक) की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात् श्री स्वपन कुमार मंडल ने अपने पेशेवर सफर की शुरुआत वर्ष 1991 में एनटीपीसी में प्रशिक्षु कार्यकारी के रूप में की थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने संचालन, योजना एवं प्रणाली (P&S) तथा परियोजना निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।एनटीपीसी रिहंद एवं ऊंचाहार में कार्य के दौरान उनके नेतृत्व ने परियोजना प्रबंधन और संचालन में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की। उन्होंने 40 से अधिक विशेष प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं में भाग लेकर अपनी दक्षता और नेतृत्व क्षमता को और सशक्त बनाया है।
छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन परियोजना के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन ने श्री मंडल को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उनके व्यापक अनुभव और रणनीतिक दूरदर्शिता के साथ, एनटीपीसी सीपत परिचालन उत्कृष्टता, परियोजना निष्पादन तथा समाजिक सरोकार हेतु सतत पहलों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp