
*गरियाबंद*:- नए साल में गैस सिलेंडर के दाम में 111 रुपए प्रति सिलेंडर की बेतहाशा वृद्धि को मोदी निर्मित आपदा करार देते हुए ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते बेलगाम हो चुकी महंगाई से जनता त्रस्त है एक तरफ बेरोजगारी दूसरी तरफ बेतहाशा बढ़ती महंगाई की मार से जनता दोनों ओर से पीस रही है हाल ही में सरकार ने रेलवे किराया बढ़ाया और अब साल से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम मैं वृद्धि कर दी है महंगाई नियंत्रण और रोजगार के अवसरों के मामले में यह सरकार पूरी तरह से असफल हो चुकी है इस सरकार ने देश के 81 करोड़ जनता को गरीब बना कर केवल 5 किलो राशन की लाइन में खड़ा कर दिया है भुखमरी इंडेक्स में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। असमानता और गरीबी तेजी से बढ़ रही है आम आदमी की घरेलू बचत ऐतिहासिक तौर पर न्यूनतम स्तर पर आ गई है खाद्य तेल को ₹70 प्रति लीटर तक पहुंचने में 70 साल लग गए थे लेकिन मोदी राज के चंद दिनों में ही 200 पर हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर जो भाजपाइयों को ₹400 में महंगा लगता था उसे 900-1000 तक पहुंचा दिया कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम आज से 1580 से बढ़कर 1691 हो गया है भाजपा सरकार को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है।
ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश्वर होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी का जीवन स्तर दिनों दिन खराब हुआ है शादी राहत और रियायत केवल भाजपाइयों के पूंजीपति मित्रों के लिए देश के संसाधन सार्वजनिक उपकरण उन्हें पर लुटाया जा रहे हैं आम जनता इस महंगाई में परिवार पालने के लिए संघर्ष कर रहा है मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पूर्ववर्ती यूपीए की सरकार ने मनरेंगा के नाम से रोजगार की कानूनी गारंटी का प्रावधान किया था। जिसे मोदी सरकार ने महज योजना में परिवर्तन कर गरीब मजदूर से रोजगार का हक छीन लिया है। आम जनता की कमाई लगातार घट रही है। देश के संसाधनों पर मोदी के पूंजीपति मित्रों का एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है। देश में आर्थिक असमानता सरकार की गलत नीतियों की वजह से बढ़ रहा है। बेलगाम महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है।









