Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

गौ माता की रक्षा करना हम सबका दायित्व बनता है,,,,निखिल वासुदास महराज

हिंदू समाज को संगठित राष्ट्र निर्माण में सामाजिक सहभागिता जरूरी,,,, चन्द्रशेखर देवांगन

सीपत,,,,,सीपत के धान मंडी मंच में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया l वक्ताओं ने बताया कि हिंदू सम्मेलन का प्रमुख उद्वेश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता,और राष्ट्र हित के विषयों पर जागरूकता,मनखे मनखे एक समान था l सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर फूल माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निखिल आश्रम बहतराई राष्ट्रीय संत समिति के अध्यक्ष वासुदास जी महराज ने कहा कि हिंदुत्व की अपने सनातन धर्म की रक्षा हम सब भारतवासियों को दायित्व बनता है l हमें इस बात ध्यान रखना होगा कि आने वाला समय भविष्य भारत का सुनहरा और उज्जवल होगा l जो युवा पीढ़ियों के हाथों में होगी l जिसके लिए हम सब एक रहे और अपने धर्म देश व समाज की रक्षा करने के लिए आगे रहे l गौ माता की रक्षा करना सभी का कर्तव्य बनता है l मुख्य वक्ता के रूप में चंद्रशेखर देवांगन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि एक साथ एक मंच पर और हिंदू समाज के संगठन के नाते हम यहां पर उपस्थित है l इस प्रकार का अपने छत्तीसगढ़ में भी हिंदू समाज के संगठन भी काम कर रहा है l जिसका 100 वर्ष पूरा हो गया वह है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है l इस संगठन ने हिंदू समाज जोड़ने काम करता है l हिंदू समाज एक साथ एक मंच पर आकर कोई काम करें कोई विचार करें और उसका केवल एक ही उद्देश्य होना चाहिए कि भारत माता की जय l भारत शिक्षा में विश्व गुरु था l हमने अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचा कर रखा है l जब जब धर्म की हानि हुई उसको संभालने के संत समाज आगे आए l स्वतंत्रता के बाद देश की आज क्या स्थिति है l हमारा देश कहा से चला था और आज कहा पर खड़ा है l आपको सबको पता है l आज भारत ज्ञान और विज्ञान में सबसे आगे है l कट्टरवादी स्लामिक समस्या से हमें लड़नी है l समाज की शिक्षित वर्ग किस दिशा में जा रहा उसे देखना होगा l दूसरी समस्या विस्तारवादी चर्च लोगो के भ्रम के कारण इनकी संख्या समाज में कितनी बढ़ती जा रही है l तीसरी समस्याएं वामपंथी समस्या है l विश्व की बाजारवादी शक्तियों ने आज हमारे बीच समस्या पैदा की है l इन शक्तियों को लड़ने के लिए हमें पंच परिवर्तन करना जरूरी है जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन,पर्यावरण की समस्या, नागरिक शिष्टाचार, स्व का बोध होना चाहिए l भारत के लिए जो जीएगा मरेगा तब भारतमाता की जय होगा l
सम्मेलन में पूर्णिमा सिंह अधिवक्ता छतीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा कि हिंदुत्व से ही अपनी हम अपनी संस्कार संस्कृति को जान पाते है l इसी से हमारा जीवन सफल होती है और हम कैसे अच्छे जीवन जीते इसी से हम सिख पाते है l हमें किस तरह से उसे अपने जीवन में उतारना है l अपने जीवन को सफल बनाने के लिए उसको किस तरह से आत्मसात करना है हम भूल जाते हैं और हम किसी और अन्य के बताएं मार्ग पर चलने लगते हैं जो हमारे जीवन के लिए बिल्कुल भी अनुकूल स्थिति पैदा नहीं करता l हिंदू धर्म में मातृ शक्ति जननी है सृजन करता है और पालनहार है जिस तरह से हमारे धर्म ग्रंथो में मातृ शक्ति को माता का स्थान दिया गया है हम अपनी राष्ट्र को भी माता का के रूप में पूजते हैं l

मातृ शक्ति को पूजनीय नहीं मानते हैं l हमें अपने हिंदू धर्म की श्रेष्ठता को बनाए रखने के लिए हम अपने हिंदू धर्म के संस्कारों को संस्कृति को अपने जीवन में उतरना चाहिए l निश्चित तौर पर हम अपनी संस्कृति को छोड़ते जा रहे हैं उसको किस तरह से और अपने जीवन में उतारे l सर्वे भवन्तु सुखीनाः की भावना लोगो में हो l हम अपने आप को व्यवसायीकरण न करें l
इस अवसर पर मुख्य अतिथि निखिल आश्रम बहतराई राष्ट्रीय संत समिति के जिलाध्यक्ष स्वामी वासुदास जी महराज, मुख्य वक्ता चंद्रशेखर देवांगन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यवाहक ,पूर्णिमा सिंह अधिवक्ता छतीसगढ़ हाईकोर्ट,मनीषा योगेश वंशकार सरपंच सीपत, दीपक शर्मा सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष, दिलेंद्र कौंशिल, राज्यवर्धन कौशिक, राजकुमार कौशिक,रामसनेही सूर्यवंशी, बाबा ठाकुर,हरिकेश गुप्ता,हरीश गुप्ता अध्यक्ष गुप्ता समाज सीपत,अभिलेश यादव ,राजेश केवट, प्रदीप वर्मा,संजय गुप्ता, धनवंतरी भूषण कौशिक,संतोष गायकवाड़,विकास गुप्ता, संजय जायसवाल, शिव कुमार गुप्ता,सीताराम गुप्ता,अरुण मिश्रा,प्रफुल्ल सिंह राजपूत, बसंत सत्यार्थी, घुरुवा बाई पत्रवानी,गजेंद्र यादव,दीपक गुप्ता, दिनेश गुप्ता, रामकुमार कुंभकार,देवेश यादव डीकेश गुप्ता, चंद्रमणि गुप्ता, सोनू निर्मलकर,संदीप गुप्ता, देवेंद्र सिंह क्षत्री,शशिकांत साहू, मोहन गुप्ता, उर्विजेशोमिलाकांत कौशिक,नारायण साहू, मंजुलता साहू, कीर्ति गुप्ता, सरोज गुप्ता, नागेश्वरी साहू, सुनीता साहू , माया गुप्ता, झरना गुप्ता,गोदावरी साहू,गिरजा सूर्यवंशी, रमेश सिंह, विशाल तंबोली, शिव यादव सहित क्षेत्र के धर्मप्रेमी,युवाओं,मातृशक्ति, सामाजिक कार्यकर्ताओं की अधिक संख्या में उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन नीरज सिंह क्षत्री ने किया l

प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न — सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर हुआ सार्थक मंथन
आज फोकस में

प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न — सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर हुआ सार्थक मंथन

रायपुर : आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय
आज फोकस में

रायपुर : आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय

उत्तर बस्तर कांकेर : आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव ,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित
आज फोकस में

उत्तर बस्तर कांकेर : आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव ,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

देशभर में ईद-उल-फितर की धूम, कोंडागांव में भी दिखा भाईचारे और खुशियों का नजारा
आज फोकस में

देशभर में ईद-उल-फितर की धूम, कोंडागांव में भी दिखा भाईचारे और खुशियों का नजारा

भक्ति और उत्साह के साथ पेंड्रा में निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने किया भव्य स्वागत.
आज फोकस में

भक्ति और उत्साह के साथ पेंड्रा में निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने किया भव्य स्वागत.

सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल
आज फोकस में

सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp