Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जल एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम कर्रा (गुड़ी)में कल

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

शामिल होंगे जिले के कलेक्टर,एसपी, जिला पंचायत सीईओ, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी सीपत

सीपत ,,,,समाज में व्यापक जनजागरूकता फैलाने एवं गिरते जल स्तर को बचाने के उद्देश्य से मिशन जल रक्षा कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को सुबह 11:00 बजे एनटीपीसी सीपत के प्रभावित ग्राम कर्रा में किया जा रहा है। कार्यक्रम में जल संरक्षण के साथ-साथ नशा मुक्ति, साइबर फ्रॉड से बचाव, यातायात जागरूकता, डिस्पोजल मुक्त गांव और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एनटीपीसी सीपत परियोजना प्रमुख स्वप्न कुमार मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत के सरपंच, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देना, नशा मुक्ति अभियान को गति देना, स्वच्छ एवं डिस्पोजल मुक्त ग्राम पंचायत की परिकल्पना को साकार करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा और ग्रामीणों से सक्रिय सहभागिता की अपील की जाएगी।मिशन जल रक्षा के माध्यम से प्रशासन और एनटीपीसी द्वारा सतत विकास और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp