
पैसा जमा कराने के नाम पर की जा रही थी धोखाधड़ी
सीपत ,,,,, सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी निवासी प्रार्थिया श्रीमति पार्वती केसरवानी पति शिव कुमार केसरवानी उम्र 35 साल निवासी देवरी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पर से रिपोर्ट दर्ज करायी कि सखी केडिट सहकारी समिती मार्य0 सखी बैंक मस्तुरी एजेंट आरती देवी जांगडे व सीईओ हेमलता साहू के द्वारा प्रार्थिया तथा गांव मे अन्य लोगो के साथ सखी बैंक मे पैसा जमा करवाने के नाम पर वर्ष 2012 से 2025 तक लगातार हार माह समूह की महिलाओं से पैसा जमा करवाकर कुल 3,13,883 रूपये की धोखाधडी किये जाने के संबंध में थाना सीपत में पराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीपत द्वारा तत्काल टीम तैयार कर धोखाधडी करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार करने की दिशा निर्देश पर प्रकरण के आरोपिया श्रीमती आरती देवी जांगडे की पता तलाश कर तत्काल हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ पर अपराध स्वीकार करने पर आरोपिया से सखी बैंक की पास बुक, निकासी पर्ची एवं जमा पर्ची, हिसाब किताब का आवक जावक रजिस्टर को जप्त कर आरोपिया को विधिवत 7जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में सउनि धर्मेंद्र यादव, महिला आरक्षक प्रीतिदास का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपिया
1. एजेंट श्रीमती आरती देवी जांगडे पति राम प्रसाद जांगडे उम्र 37 साल निवासी ग्राम देवरी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0









