Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

12 से 14 जनवरी तक रोमांचक मुकाबले, मरपुरी कबड्डी प्रीमियर लीग 2026

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने और कबड्डी खेल को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के उद्देश्य से मरपुरी कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 (पांचवां संस्करण) का आयोजन 12 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह भव्य प्रतियोगिता ग्राम पंचायत मैदान हरदाडीह में आयोजित होगी। आयोजन ग्राम पंचायत हरदीदाह एवं कबड्डी संघ मस्तूरी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार, इस बार प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए भारी नकद पुरस्कारों के साथ ट्रॉफियां भी प्रदान की जाएंगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 25,000 नकद एवं ट्रॉफी अवधराम चन्द्राकर, भिलाई द्वारा , द्वितीय पुरस्कार 20,000 नकद एवं ट्रॉफी तृतीय पुरस्कार 17,000 नकद एवं ट्रॉफी श्री देवी कुर्रे जनपद सदस्य प्रतिनिधि द्वारा , चतुर्थ पुरस्कार 15,000 नकद एवं ट्रॉफी रेवाशंकर साहू, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 08 व ब्लॉक कबड्डी संघ मस्तूरी द्वारा , सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 2100 व ट्रॉफी ,।सर्वश्रेष्ठ रेडर 1500 व ट्रॉफी , बेस्ट लेफ्ट ब्लॉक 1000 व ट्रॉफी , बेस्ट लेफ्ट कार्नर 1000 व ट्रॉफी , बेस्ट राइट ब्लॉक 1000 व ट्रॉफी , बेस्ट राइट कार्नर 1000 व ट्रॉफी , महिला वर्ग के पुरस्कार प्रथम पुरस्कार क्रमश: 15,000 नकद एवं ट्रॉफी विशाल मिश्रा एरमसही द्वारा प्रदत्त , द्वितीय पुरस्कार 10,000 नकद एवं ट्रॉफी वीरेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष गतौरा जयरामनगर व श्रीमती अंजली भास्कर पटेल, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 द्वारा , तृतीय पुरस्कार 7,000 नकद एवं ट्रॉफी अश्वनी पटेल, उपसरपंच ग्राम रलिया द्वारा , चतुर्थ पुरस्कार 5,000 नकद एवं ट्रॉफी भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ पुलिस हरदीडीह द्वारा , विशेष व्यक्तिगत पुरस्कार (महिला वर्ग) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 1500 व ट्रॉफी भरत गिरि गोस्वामी, सुखरीपाली द्वारा , सर्वश्रेष्ठ रेडर 1000 व ट्रॉफी अरुण कुमार पटेल द्वारा प्रदत्त , बेस्ट लेफ्ट ब्लॉक 500 व ट्रॉफी देव आशीष नेताम , बेस्ट राइट ब्लॉक 500 व ट्रॉफी कमल सिदार द्वारा प्रदत्त , बेस्ट राइट कार्नर 500 व ट्रॉफी कमल सिदार द्वारा प्रदान किया जाएगा। मस्तूरी कबड्डी प्रीमियर लीग को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और कबड्डी खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण अंचल की उभरती कबड्डी प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन देने का बड़ा मंच बनेगी। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp