Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरकार का अनूठा घोटाला में 7 करोड़ का धान चूहा खा गए

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

हजार करोड़ का धान घोटाला कर मलाई भाजपा सरकार खाए जिम्मेदार चूहा को ठहराये ये गजब का सुशासन है- टिकेश साहू

*गरियाबंद*:- कवर्धा जिला में 7 करोड़ के धान घोटाला के लिए चूहा को जिम्मेदार ठहराए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कवर्धा के दो धान संग्रहण केंद्रों से 26 हजार क्विंटल 7करोड़ की कीमत का धान गायब है। और जिम्मेदार इस घोटाला का पर्दा करने इसे चूहा के द्वारा खाना बता रहे हैं उन्होंने कहा 2023-24 में 1000 करोड़ के धान की गड़बड़ी हुई थी। जिसकी कोई जांच नहीं हुई अब 2024-25 में हजारों करोड़ के धान घोटाला हुआ है,ये सब भाजपा सरकार के संरक्षण में हुआ है भाजपा सरकार कवर्धा में हुई 7 करोड़ के धान घोटाला के लिए चूहा को जिम्मेदार ठहरा रही है, तो बाकी करोड़ो धान के हेरा फेरी हुई उसके लिए किसको जिम्मेदार ठहरायेगी?

ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में धान घोटाला,चावल घोटाला, टेंडर घोटाला, दवा खरीदी घोटाला, बारदाना खरीदी घोटाला, शराब घोटाला, सहित हर योजना में घोटाला हो रहा है भाजपा का मूल काम भी भ्रष्टाचार करना है 15 साल के भाजपा सरकार के दौरान भी धान,नान साइकिल मोबाइल खरीदी जमीन घोटाला हुआ था वही दौर फिर आ चुका है।

ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा की कवर्धा जिला सहित प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों की जांच की जाए सभी जगह अनियमितता की शिकायत है कवर्धा जिला में 7 करोड़ के धान की गड़बड़ी की वसूली की जाए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp