
रतनपुर…..225 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 45000 रूपये को किया जप्त।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह भापुसे के द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने शराब कोचियों व अन्य नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा नशे के आरोपियों पर लगातार कार्यवाही करने टीम गठित किया गया हैआज दिनाँक11/01/2026 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम जाली की रामलल्ली मरकाम अपने घर के आँगन में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिये रखी है, कि सूचना पर उक्त महिला के घर में रेड कार्यवाही कर उक्त महिला के घर के आँगन से 225 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 45000 रूपये को जप्त किया गया तथा करीबन 20/25 डिब्बा पास तालाब किनारे से आरोपी के निशानदेही पर निकाल कर नष्ट किया गया, व करीबन 120 प्लास्टिक के खाली पास डूबने हेतु रखे डिब्बे को नष्ट किया गया। आरोपिया के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि नरेश गर्ग,प्र.आर. बलदेव सिंह,दिनेश कांत,आर. देवानंद,आकाश डोंगरे, म आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।






