
नाबालिक को शादी का झॉसा देकर भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रतनपुर… आरोपी को भेजा जेल नाबालिक को बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द व दिनाँक 04/01/2026 को प्रार्थिया थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया की नाबालिक लड़की को नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति दिनाँक 31/12/2025 को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामला नाबालिक बालिका संबंधी गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर निलेश पाण्डेय के द्वारा प्रकरण के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने पश्चात उच्च अधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय से प्राप्त दिशा निर्देश पर आरोपी व नाबालिक की पतासाजी की जा रही थी।पतासाजी दौरान आरोपी अजय सिंह राजपूत निवासी बछालीखुर्द के द्वारा नाबालिक पीड़िता को भगाकर ले जाने की सूचना पर आरोपी के सकुनत पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। और पीड़िता को बरामद कर पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाना बताई तथा आपे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना बताने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।गिरफ्तार आरोपी :-1. अजय सिंह राजपूत पिता गुरूदेव सिंह राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी बछालीखुर्द थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सउनि दिनेश तिवारी,आर.राजेन्द्र साहू,म.आर. स्वाती बंजारे,अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।









