Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत; मानवता शर्मसार: शासकीय स्कूल परिसर में नवजात को फेंका..धड़ सहित टुकड़े अलग-अलग घरों के आंगन में पड़े मिले, पुलिस जुटी जांच में!

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत ,,,,,सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जांजी से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों द्वारा नवजात शिशु को शासकीय हाई स्कूल परिसर में छोड़ दिया गया, जिसके बाद उसके शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह गांव के कुछ बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक कुत्ते को किसी चीज को मुंह में दबाकर दौड़ते देखा।

बच्चों द्वारा सूचना दिए जाने पर ग्रामीणों ने पीछा किया, तब तक कुत्ता गांव के कोटवार दीपक वर्मा के घर के बाड़ी में नवजात का सिर छोड़कर भाग गया। वहीं पास ही अशोक वर्मा के घर के बाड़ी में बच्चे का कमर से नीचे का हिस्सा और दोनों पैर मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल सीपत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव के मिले हिस्सों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नवजात की उम्र लगभग एक दिन बताई जा रही है। सीपत थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है

कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में स्कूल परिसर में छोड़ा। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है, वहीं लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp