गरियाबंद :—कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश पर ऋण वितरण एवं बैंकिंग समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे से जनपद पंचायत गरियाबंद के सामुदायिक भवन में आयोजित किया जायेगा। जिला स्तरीय क्रेडिट कैम्प का मुख्य उद्देश्य विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत बैंको में किए गए ऋण प्रकरणों का निराकरण करना है। कैम्प में जिले में स्थित सभी बैंक की शाखाएं इस शिविर में उपस्थित रहेंगे तथा शिविर स्थल पर बैंकों का स्टाल लगाकर हितग्राहियों को लाभ पहुंचाएंगे।









