Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एमसीबी : सरगुजा ओलम्पिक 2025-26 : पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ी, 25 जनवरी तक मिलेगा अवसर

एमसीबी :—राज्य के सरगुजा संभाग का अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र खेल प्रतिभाओं की अपार नैसर्गिक क्षमता से परिपूर्ण है। इस क्षमता को पहचानकर ग्रामीण युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, उनके रचनात्मक एवं खेल कौशल को निखारने तथा उन्हें उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में तैयार करने के उद्देश्य से सरगुजा ओलम्पिक 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) के समस्त विकासखण्डों में खिलाड़ियों का पंजीयन प्रारंभ किया गया है। पूर्व में निर्धारित पंजीयन अवधि में संशोधन करते हुए अब खिलाड़ियों को 25 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीयन की सुविधा प्रदान की गई है।
प्रतियोगिताओं का संभावित कार्यक्रम – विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता: 28 जनवरी 2026 से 03 फरवरी 2026, जिला स्तरीय प्रतियोगिता: 05 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता: 01 मार्च 2026 से 03 मार्च 2026 तक होंगे।
शामिल खेल विधाए – एथलेटिक्स (100 मी., 200 मी., 400 मी., लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, 4×100 मी. रिले), तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी (जिला स्तर पर), कुश्ती (जिला स्तर पर), कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, रस्साकशी (प्रदर्शनात्मक – केवल महिला सीनियर वर्ग)
आयु वर्ग
जूनियर वर्ग: 14 से 17 वर्ष (बालक/बालिका)
सीनियर वर्ग: आयु सीमा नहीं (महिला/पुरुष)
पंजीयन की व्यवस्था ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल:
https://rymc.cg.gov.in/sargujaOlympic2025/

पंजीयन हेतु क्यूआर/बारकोड की सुविधा भी उपलब्ध है। ऑफलाइन पंजीयन फार्म जनपद पंचायत कार्यालय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नगर पंचायत/नगर पालिका निगम कार्यालय अथवा जिला खेल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं। प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों का पंजीयन अनिवार्य है। एक खिलाड़ी केवल एक ही पंजीयन फार्म जमा करेगा। दलीय खेलों के लिए सभी खिलाड़ियों के फार्म एक साथ जमा करना अनिवार्य होगा। पंजीयन फार्म के आधार पर ही खिलाड़ियों की भागीदारी विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर मान्य होगी। सभी स्तरों पर खिलाड़ियों से मान्य पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी/बैंक पासबुक की छायाप्रति) प्रस्तुत करना अनिवार्य है। सरगुजा ओलम्पिक 2025-26 ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जिले के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp