Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर जिला कबड्डी प्रीमियर लीग का रतनपुर माँ महामाया प्रांगण में शानदार आगाज

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….बिलासपुर ज़िला कबड्डी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता2026 का शानदार आगज माँ महामाया की प्रांगण रतनपुर मे हुवा इस संबंध मे जानकारी देते हुवे

एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया की माँ महामाया ट्रॉफी स्व. नारायण चित्रकार स्मृति मे बिलासपुर ज़िला कबड्डी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य माँ महामाया की फोटो मे पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लव कुश कश्यप, राधव माधव मंदिर पुजारी पंडित दिव्यकांत महंत, जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा,रमेश शर्मा,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, वार्ड नंबर 5 पार्षद मनोज पाटले द्वारा मैच आरम्भ कराया गया प्रतियोगिता को को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों आयोजको में ज़बरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

युवाओं के बीच लोकप्रिय इस पारंपरिक खेल के लिए बिलासपुर,रतनपुर और कोटा व अन्य आसपास के क्षेत्रों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय खेल प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ी सुबह-शाम पसीना बहा रहे हैं। मैदानों में खिलाड़ियों की चुस्ती-फुर्ती और रणनीति बनाने का नज़ारा आसानी से देखा जा सकता है।प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि इस बार ज़िले भर से लगभग 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चित्रकार चैंपियन रतनपुर विरुद्ध ए आर डी सैदा के मध्य खेला गया जिसमे चित्रकार चैंपियन रतनपुर ने 26-14 के मुकाबले 12 अंको से जीत दर्ज किया दूसरा लीग मैच गोंडवाना फाइटर लिम्हागढ़ विरुद्ध महाकाल बिल्हा के मध्य खेला गया जिसमे 30-17 के मुकाबले 13 अंको से जीत दर्ज किया प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट पद्धति से खेला जायेगा यह प्रतियोगिता न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का एक अवसर है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल भावना को बढ़ावा देने में भी सहायक है।


एक स्थानीय खिलाड़ी ने कहा, “हम पिछले एक महीने से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य इस बार ज़िला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना है।”
प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए जा रहे हैं, जिसमें मैदान की तैयारी, रेफरी की व्यवस्था और सुरक्षा उपाय शामिल हैं। दर्शकों में भी इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है और उन्हें रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।..

. उल्लेखनीय हो की रतनपुर में कबड्डी का एक बड़ा महाकुंभ 16,17 ओर 18 जनवरी को आयोजित है, जिसकी तैयारियां रतनपुर में स्व. नारायण चित्रकार की स्मृति में जिला कबड्डी प्रीमियर लीग महामाया ट्राफी 2026 (पुरुष वर्ग) का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 16 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 जनवरी से 18 जनवरी तक खेले जाएंगे।आयोजन जिला कबड्डी संघ बिलासपुर,ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा एवं समस्त नगरवासी रतनपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए जो पुरस्कार रखे गए हैं

वे
प्रथम पुरस्कार: ₹41,000 नकद एवं ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार: ₹31,000 नकद एवं ट्रॉफी
तृतीय पुरस्कार: ₹21,000 नकद एवं ट्रॉफी
चतुर्थ पुरस्कार: ₹15,000 नकद एवं ट्रॉफी
इसके अलावा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विशेष व्यक्तिगत पुरस्कार भी रखे गए हैं। इनमें ऑलराउंडर खिलाड़ी, बेस्ट रेडर, बेस्ट राइट केचर, बेस्ट लेफ्ट केचर, बेस्ट राइट सेंटर और बेस्ट लेफ्ट सेंटर को सीलिंग फैन एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया जाएगा इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग चैयरमेन हेमंत यादव, बलराम पाण्डेय, आनंद पाठक, कमल सोनी, अजय दुबे, विमल सोनी, सूरज ताम्रकार आदि जुटे हुवे है

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp