Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवैध मादक पदार्थ गांजा पर बेलगहना पुलिस का प्रहार 05 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा आरोपी गिरफ्तार…

रतनपुर :-… प्रहार अभियान के तहत अवैध नशे पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशानिर्देश दिये गये थे, उक्त संबंध में नशा विरूद्ध चेतना अभियान चलाये जा रहा है तथा मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के साथ साथ अवैध रूप से खरीदी विक्री करने वाले लोगो के संबंध में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। नशे के विरूद्ध अभियान को प्रभावी बनाने हेतु मुखबिर तैनात किये है इसी तारतम्य में दिनांक 15.01.2026 बेलगहना चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फारेस्ट कालोनी के दादा मिया नामक व्यक्ति के द्वारा बिक्री हेतु अवैध मादक पदार्थ गांजा अपने घर में रखा है उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने उपरान्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नुपुर उपाध्याय के दिशा निर्देशन पर बेलगहना पुलिस के द्वारा टीम गठित कर फारेस्ट कालोनी बेलगहना में मुखबिर के निशानदेही पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रावधानों के अन्तर्गत विधिवत रेड कार्यवाही कर फारेस्ट कालोनी बेलगहना में दादा मिंया पिता मौली बक्स उम्र 65 साल निवासी फारेस्ट कालोनी बेलगहना चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से दो नग अलग अलग कपड़े के थैला में 05 पैकेट में भरे मादक पदार्थ कुल वजनी 05 किलोग्राम कीमती 250000 रू एवं मादक पदार्थ गांजा बिक्री रकम 1300 रू कुल मशरूका 251300 रू को समक्ष गवाहन विधिवत जप्त कर कब्जे पुलिस लेकर विधिवत कार्यवाही की गई है। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *एण्ड टू एण्ड विवेचना के निर्देश पर* गिरप्तार आरोपी से पूछताछ करने पर जानकारी मिली की ग्राम बेलगहना के गुण्डा बदमाश लक्ष्मण यादव से 05 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा को 20 हजार रु देकर खरीदना शेष रकम मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के बाद देना बतलाया है। लक्ष्मण यादव की पता तलाश की जा रही है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सउनि भरतलाल राठौर, प्रआर नरेन्द्र कुमार पात्रे, आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम का विशेष भूमिका रही।नाम आरोपी दादा मिंया पिता मौली बक्स उम्र 65 साल निवासी फारेस्ट कालोनी बेलगहना चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp