Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं के 1492 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,,एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा अपने कल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत सीपत, जांजी, देवरी, कौड़िया, रांक, रलिया, गतौरा एवं कर्रा की विभिन्न 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के कुल 1492 विद्यार्थियों को स्वेटर का वितरण किया गया।


स्वेटर वितरण कार्यक्रम में श्रीमती शिखा मंडल, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति, वरिष्ठ सदस्या-श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, श्रीमती डिमना सरकार सहित समिति की अन्य वरिष्ठ सदस्या गण उपस्थित रहीं। इसके साथ ही संबंधित ग्रामों के जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंच भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए श्रीमती शिखा मंडल ने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


उल्लेखनीय है कि संगवारी महिला समिति निरंतर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है। इसी क्रम में शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के जारी रहे, इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp