Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो शराब कोचियों से 32 पाव देशी प्लेन शराब व 10 लीटर कच्ची महुआ शराब व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया जप्त

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….शराब कोचियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा जेल। पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर नशीली पदार्थों बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है, दिनाँक 20/01/2026 को मुखबीर से सुचना मिला कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में रखकर भारी मात्रा में शराब बिक्री हेतु नगपुरा मेला की ओर लेकर जा रहे हैं, कि सुचना पर रेड कार्यवाही हेतु थाना रतनपुर से टीम रवाना हुई थी, ग्राम नगपुरा मेनरोड में पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर मोटर सायकल सवार 02 व्यक्तियों राजू वर्मा निवासी नगपुरा व निलेश कश्यप निवासी गिधौरी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब व 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 4560 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी –

(1)रामू वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी नगपुरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, (2) निलेश कश्यप पिता हिन्छाराम कश्यप उम्र 52 वर्ष निवासी गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर.आकाश डोंगरे, देवानंद चन्द्राकर, धनराज कुम्भकार, मनीष जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न — सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर हुआ सार्थक मंथन
आज फोकस में

प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न — सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर हुआ सार्थक मंथन

रायपुर : आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय
आज फोकस में

रायपुर : आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री साय

उत्तर बस्तर कांकेर : आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव ,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित
आज फोकस में

उत्तर बस्तर कांकेर : आजीविका और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह की महिलाओं ने साझा किए अनुभव ,,,संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

देशभर में ईद-उल-फितर की धूम, कोंडागांव में भी दिखा भाईचारे और खुशियों का नजारा
आज फोकस में

देशभर में ईद-उल-फितर की धूम, कोंडागांव में भी दिखा भाईचारे और खुशियों का नजारा

भक्ति और उत्साह के साथ पेंड्रा में निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने किया भव्य स्वागत.
आज फोकस में

भक्ति और उत्साह के साथ पेंड्रा में निकली भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने किया भव्य स्वागत.

सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल
आज फोकस में

सुकमा : भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp