Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारम्भ,,, मैच में इनामों की लगी झड़ी

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

खिलाड़ी अपनी योग्यता और मेहनत से आगे बढ़े,,,, मेलाराम साहू

सीपत;—, सीपत क्रिकेट क्लब ने तत्वाधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 22 जनवरी से सीपत महाविद्यालय के मैदान में शुभारंभ हुआ l इस प्रतियोगिता में पहले आने वाले 32 टीम को ही प्रतियोगिता में प्रवेश दिया गया है l प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेलाराम साहू प्रदेश अध्यक्ष व्यापार संघ ने फीता काटकर किया इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैदान में खिलाड़ी को अपनी योग्यता और मेहनत का प्रदर्शन कर आगे बढ़ते रहना चाहिए l

दृढ़ शक्ति और लगन हो तो हार को जीत में बदलने में देर नहीं लगती l इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान 31 हजार एवं ट्रॉफी, मेलाराम साहू प्रदेश अध्यक्ष व्यापार संघ,द्वितीय स्थान 16 हजार एवं ट्रॉफी सुनिल निर्मलकर तृतीय स्थान 10 हजार एवं ट्रॉफी राकेश लैहर्षण चतुर्थ स्थान 6 हजार एवं ट्रॉफी ऊषा कौशिक की स्मृति में संदीप कौशिक द्वारा तथा मैन ऑफ द सीरीज रेंजर सायकल एवं ट्रॉफी सुनिल सिंह गोपाल लार्ज के द्वारा प्रदान किया जाएगा l इसके अलावा फाइनल मैन ऑफ द मैच 1101 सलीम विरानी अध्यक्ष इंटक यूनियन एनटीपीसी सीपत , प्रत्येक मैच में हैट्रिक विकेट,छक्का चौका, शतक, अर्धशतक लगाने पर इनामों की झड़ी लगेगी l अन्य इनाम भी प्रतियोगिता के दौरान रखी गई है l प्रत्येक मैच 8 ओवर एवं फाइनल मैच 10 ओवर का है l उक्त जानकारी आयोजन समिति के सदस्य आकाश जायसवाल एवं टील्ली वर्मा ने दी है l

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp