Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में शान से लहराया तिरंगा वह बच्चों का सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन संपन्न

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में अखिल भारतीय बार एग्जामिनेशन में नगर का गौरव बढ़ाने वाली खुशी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने की.विशेष अतिथि के रूप में विद्यालय के व्यवस्थापक डॉक्टर सुनील जायसवाल सह व्यवस्थापक सुरेश सोनी, ड्रीम विवर क्लासेज के संचालक हरिहर प्रसाद साहू एवं दीपक अग्रवाल मंच पर विराजमान थे। मंचस्थ अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम ध्वज की पूजा करने के पश्चात ध्वजारोहण किया गया

राष्ट्रगान के गौरव गान के पश्चात अतिथियों का शाल श्री फल एवं तिलक वंदन करके विद्यालय के योगेश गुप्ता, कीर्ति कहरा, श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, मणी फांसे सर्वज्ञ श्रीवास्तव, मयूरेश खुसरो द्वारा स्वागत किया गया, स्वागत के तुरंत पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की इंद्रधनुषी छटा बिखरते हुए विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए गए शिक्षाप्रद नृत्य घंटी बजी टन टन एवं 26 जनवरी के लड्डू, दादा दादी नाना नानी का प्यार, रंगीलो मारो ढोलना,

जैसे नृत्यो ने खूब वाह वाही बटोरी, तो वही देशभक्ति नृत्य वंदे मातरम, संदेशे आते हैं जैसे नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।आज के युग में मोबाइल किस तरह हम सभी के जीवन को नष्ट कर रहा है इस पर आधारित मोबाइल का नशा नाटक ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. तो वही छत्तीसगढ़ के 12 महिनो के त्यौहार पर आधारित बारामासी नृत्य ने खूब तालियां बटोरी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजन के लिए विद्यालय के सांस्कृतिक प्रमुख श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, एवं सह सांस्कृतिक प्रमुख दामिनी श्रीवास को शाल,श्रीफल एवं 500- 500 रुपए नगद सम्मान राशि देकर के सम्मानित किया गया।विद्यालय के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल के सौजन्य से सभी बच्चों को पुरस्कार दिए गए इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए

मुख्य अतिथि खुशी अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर के इस आयोजन में सम्मिलित होकर मुझे अपूर्व आनंद की अनुभूति हो रही है इन छोटे-छोटे बच्चों को देखकर मुझे अपना बचपन याद आ रहा है.उन्होंने बच्चों को अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए आह्वान करते हुए कहा कि
आप सभी खूब मेहनत कीजिए अपने लक्ष्य पर ध्यान दीजिए क्योंकि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता इसलिए आप लक्ष्य प्राप्ति तक रुके नहीं इसलिए मैं कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में अपने विद्यालय में टॉप करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप 2100 – 2100 का नगद राशि सम्मान स्वरुप भेंट करूंगी। विद्यालय के व्यवस्थापक डॉक्टर सुनील जायसवाल ने विद्यालय में चल रहे विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए

उपस्थित जन समुदाय से आग्रह किया कि विद्यालय ने जिस तरह नगर में अपना गौरव शिक्षा के क्षेत्र में फैलाया है, उस गौरव को आगे बढ़ाने में आप सभी सहयोग करें। इस अवसर पर खुशी अग्रवाल का अभिनंदन करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया गया. कार्यक्रम के अंत में भारत माता की भव्य आरती उतारी गई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की श्रीमती राजकुमारी बिसेन, वार्ड पार्षद मनोज पाटले शिवानी सोनी, ब्राह्मण समाज की ओर से बलराम पांडे बालकृष्ण मिश्रा,अनामिका शर्मा,श्रीमती पुष्पा तिवारी राजेश्वरी दुबे, उषा चौहान संतोष गुप्ता, दुखीराम सोनी, सहित गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के योगेश गुप्ता कीर्ति कहरा,वर्षा श्रीवास्तव, मणी फांसे, माधुरी बैसवाड़े, दामिनी श्रीवास, सूर्यकांत यदु, सुशीला साहू, संगीता धीवर, मानसी कश्यप, श्रीमती राजेश्वरी कश्यप, राजू प्रधान का विशेष योगदान रहा.।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव ने किया एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के व्यवस्थापक डॉक्टर सुनील जायसवाल जी की ओर से किया गया। सर्वे भवंतु सुखीनः के मंगल गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp