
रतनपुर…..दिनांक 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड के सेंदरी , बिलासपुर में स्थित दवा भंडारण एवं वितरण केंद्र में फार्मेसी संकाय के शिक्षकों के साथ 100 छात्रों के बैच में एक दिवसीय दौरा किया।औद्योगिक भ्रमण को फार्मेसी शिक्षण के सामरिक तरीकों में से एक माना जाता है, और इसका उद्देश्य छात्रों को औद्योगिक कार्य वातावरण एवं तकनीक के बारे में जानकारी प्रदान कराना है।सीजीएमएससी दवा गोदाम एवं वितरण केंद्र में छात्रों को विभिन्न प्रकार की दवाइयां जैसे टेबलेट, कैप्सूल, सिरप, इंजेक्शन एवं वैक्सीन के भंडारण, इन्वेंटरी मैनेजमेंट, कोल्ड सप्लाई चैन एवं विभिन्न तकनीकी विषयों पर जानकारी दी गई। दवा भंडारण केंद्र की सहायक प्रबंधक, सुनीता सिंह एवं उनकी टीम द्वारा छात्रों को भ्रमण कराया गया एवं अंत में प्रश्नोत्तरी द्वारा छात्रों का शंका का समाधान किया गया। इस औद्योगिक भ्रमण के आयोजन में पंकज कुमार उपाध्याय,प्रभारी महाप्रबंधक,सीजीएमएससी लिमिटेड,नया रायपुर एवं संस्था के प्राचार्य डॉ.रितेश जैन,डा.संदीप गुप्ता एवं उप्राचार्या श्रीमती शुभी श्रीवास्तव का योगदान रहा।









