
मनरेगा बचाओ संग्राम एवं धान की पूर्ण खरीदी हेतु
सीपत के नवाडीह चौक पर सांकेतिक चक्का जाम एवं धरना कार्यक्रम आज
सीपत,,,,प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के शहादत दिवस के पावन अवसर पर
नवाडीह चौंक सीपत में
मनरेगा बचाओ संग्राम एवं
धान की पूर्ण खरीदी एवं खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की माँग को लेकर
सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा।
महात्मा गाँधी जी ने जीवन भर गरीब, किसान और मजदूर के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। आज उनके शहादत दिवस पर हम संकल्प लेते हैं कि
मनरेगा को कमजोर करने के षड्यंत्रों के विरुद्ध, मजदूरों को रोजगार की गारंटी दिलाने,किसानों की पूरी धान खरीदी सुनिश्चित करने,एवं खरीदी अवधि बढ़ाने के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण संघर्ष को और तेज करेंगे।
यह कार्यक्रम केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज़ है।किसान, मजदूर और आमजन के हितों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने सभी कांग्रेसजनों,जनप्रतिनिधियों, मण्डल अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष, Nsui पार्षद,किसान साथियों, मजदूर भाइयों-बहनों एवं जागरूक नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।







