Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो समुदायों के बीच लंबे समय से चला आ रहा भूमि विवाद, शांति व्यवस्था प्रभावित

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर:–थाना कोनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामतला में लंबे समय से दो समुदायों (सूर्यवंशी सतनामी,एवम् अन्य) के बीच भूमि विवाद तथा पंचायत स्तर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना को लेकर मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। इस कारण गाँव में सामाजिक तनाव व्याप्त था तथा शांति भंग होने की आशंका बनी हुई थी। विभिन्न समुदायों के बीच आपसी अविश्वास और तनाव को देखते हुए स्थिति संवेदनशील मानी जा रही थी।

मामले की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, आईपीएस के निर्देश पर सीएसपी सिटी कोतवाली गगन कुमार, आईपीएस एवं थाना कोनी पुलिस द्वारा त्वरित पहल करते हुए दोनों पक्षों की शांति बैठक दिनांक 30/01/2026 आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के प्रमुख नागरिकों, पंच-प्रतिनिधियों एवं सम्मानित ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।

पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों की बातें गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुनी गईं। विस्तृत चर्चा और पारस्परिक संवाद के पश्चात पुलिस द्वारा एक संतुलित एवं सर्वमान्य समाधान प्रस्तुत किया गया, जिसे दोनों पक्षों ने सहमति के साथ स्वीकार किया। मौके पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई भी की गई, जिससे निर्णय को औपचारिक रूप दिया जा सके।

पुलिस की मध्यस्थता, समझाइश एवं आपसी सहमति के परिणामस्वरूप ग्राम रामतला में लंबे समय से चला आ रहा विवाद शांतिपूर्ण संवाद के माध्यम से समाप्त हुआ तथा गाँव में पुनः सामाजिक सौहार्द और शांति स्थापित हुई।

थाना कोनी पुलिस क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने हेतु सतत प्रतिबद्ध है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp