Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आर्ट ऑफ़ लिविंग तखतपुर द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन श्री राम सदन में किया गया

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

आर्ट ऑफ़ लिविंग तखतपुर द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन श्री राम सदन तखतपुर में किया गया जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के प्रसिद्ध गायक श्री कृष्णा के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन संध्या में बड़ी संख्या में भक्तो ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के चित्र पर द्वीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया। अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पूजा मक्कड़ के द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिनके साथ नगर के सभी वार्डों के पार्षदगण भी उपस्थित थे। गणेश वंदना से प्रारंभ हुई भजन संध्या में श्री कृष्णा ने हरि सुंदर नंद मुकुंदा, शिव स्तुति, नारायण नारायण हरि बोल, राधे राधे श्याम सहित सुमधुर भजनों की प्रस्तुति कर समां बांध दिया। इसके बाद आर्ट ऑफ लिविंग के प्रसिद्ध कोर्स इंस्टीट्यूशन प्रक्रिया का प्रदर्शन रुद्र देवांगन के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ने की कला एवं इससे होने वाले फायदे को प्रदर्शित किया। प्रशिक्षक हरजिंदर छाबड़ा, लीना छाबड़ा, संदीप वाजे ने इंस्टीट्यूशन कोर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जो की 8 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित किया जाता है। बच्चे की अद्भुत प्रतिभा को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पूजा मक्कड़, बृजराज किशोर महोबिया, वरुण सिंह ठाकुर ने सराहा। अंत में सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता कश्यप
सहित नगर के गणमान्य नागरिक महिलाएं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक मनीष सोनी, उपेंद्र खुराना, परवेज भारमल, ध्रुव तंबोली, सतीश शिवहरे, अतुल गुप्ता, डॉ अश्विनी गुप्ता, डॉ अपर्णा गुप्ता, लक्ष्मी देवांगन, योगेश कश्यप, शेखर सोनी, प्रांजल, डॉ गिरधारी, हेमंत साहू, मुकेश वर्मा, संजय कौशिक, संतोष कश्यप, संजू सोनी, डॉ हिमेत कारड़ा, सविता देवांगन, ममता यादव, प्रेरणा सिंगरौल, सहित आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में लोरम, मुंगेली बिलासपुर, मेंन्ड्रा, सैदा से भी बड़ी संख्या में साधक उपस्थित थे।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp