Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत के देवरी गांव में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जबरदस्त सदस्यता अभियान

 

सीपत ,,,,सीपत विकासखंड अंतर्गत ग्राम

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी बिलासपुर के द्वारा संगठन विस्तार के उद्देश्य से जोरदार सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संपर्क किया और उन्हें पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से जुड़े और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं, रोजगार, किसानों के अधिकार, मजदूर हित, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर पार्टी की भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलू ठाकुर ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला लगातार सदस्यता अभियान चलाया जाए और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सूर्या ने कहा कि जब तक आम जनता की भागीदारी मजबूत नहीं होगी, तब तक बदलाव संभव नहीं है। पार्टी का लक्ष्य है कि हर गांव में मजबूत संगठन खड़ा किया जाए, जिससे जनसमस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी समय में जनसंपर्क अभियान, बैठकें एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को और तेज करने का संकल्प लिया। सदस्यता अभियान को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं सोनु, अजय नंदलाल, रोहन, राजकुमार, प्रदीप की सक्रिय भूमिका रही।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp