ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव
गरियाबंद :–भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा एवं बचाव के लिए एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति का शुरूआत किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन शक्ति योजना के तहत जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र में जेंडर विशेषज्ञ के एक संविदा पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। यह नियुक्ति भारत सरकार की एकीकृत महिला सशक्तिकरण योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत की जाएगी, जिसका उद्देश्य जिले में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को सशक्त बनाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि विशेषज्ञ का एक पद अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 25 हजार 780 रुपये का एकमुश्त मानदेय देय होगा तथा वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 निर्धारित किया गया है। इस पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक जिले की आधिकारिक वेबसाइट डब्लयू डब्लयू डब्लयू डॉट गरियाबंद गवर्नमेंट डॉट इन पर उपलब्ध गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पद से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।









