
सीपत,,,,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने के लिए नेतृत्व घोषित किया गया है । युवा नेतृत्व पुरूषोत्तम पटेल ,को मल्हार मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है साथ ही जिले के अन्य 14 मंडलो के अध्यक्ष महामंत्री की भी घोषणा हुई! भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय , पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के मार्गदर्शन एवं जिलाप्रभारी के निर्देशानुसर भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण कोर ग्रुप के निर्णयानुसर, भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा से पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक ने पिछडा वर्ग मोर्चा की घोषणा की! पुरूषोत्तम पटेल को मल्हार मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है! उन्होंने पहले भी संगठन में कई दायित्व निभा चुके हैं, वे पार्टी में और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं, पुरषोत्तम पटेल ने कहा:- संगठन ने मुझ पर जो विश्वास दिखाया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। आम जनता तक पार्टी की सहमति और मांग को लेकर पहुंचना मेरी प्राथमिकता रहेगी। इन नियुक्तियों से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवा शक्ति को संगठन में आगे लाने की उम्मीद जताई जा रही है। इस नियुक्ति से मल्हार मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मल्हार मंडल महामंत्री बने पुरूषोत्तम पटेल">






