
गरियाबंद:— गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां दो महिलाओं ने अपनी ही सहेली पर चरित्र को लेकर शक करते हुए पहले उसके साथ अमानवीय अत्याचार किया और फिर डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता पर चरित्र को लेकर कीचड़ उछालते हुए उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। मारपीट से पहले आरोपियों ने पीड़िता के गुप्तांग में मिर्ची डालकर उसे गंभीर यातना दी, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद दोनों महिलाओं ने डंडे से लगातार हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही शोभा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे असली वजह क्या थी और घटना से पहले क्या-क्या हुआ था। इस नृशंस हत्या से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


गरियाबंद में दिल दहला देने वाली वारदात: दो महिलाओं ने सहेली की बेरहमी से हत्या, गुप्तांग में डाली मिर्ची, डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट">






