
*गरियाबंद*:- केन्द्र सरकार द्वारा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने देशहित के लिए प्रस्तुत बजट का गरियाबंद जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने स्वागत करते हुए संतुलित, दूरदर्शी एवं सर्वसमावेशी बजट बताया।इस बजट में किसान, युवा, महिलाएं, श्रमिक, मध्यम वर्ग,गरिब एवं व्यापारी वर्ग देश के सभी वर्गों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक नई उम्मीद और नई दिशा लेकर आया है। तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम है। शिवांगी चतुर्वेदी ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में उद्योग, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने इस बजत का सराहना करते हुए कहा कि यह बजट सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास की भावना को साकार करता है और देश को प्रगति के पथ पर और तेजी से आगे ले जाएगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।








